अनंत अंबानी इस जगह वीकेंड मनाना करते हैं पसंद, काम पर है पूरा फोकस, बताए भविष्य के प्लान

Updated on 27-02-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अनंत अंबानी की जल्द ही राधिका मर्चेंट से शादी होने वाली है। प्री-वेडिंग सेरेमनी को लेकर पूरा अंबानी परिवार बेहद उत्साहित है। अनंत अंबानी ने अपनी प्री-वेडिंग से पहले एक मीडिया हाउस को दिए खास इंटरव्यू में अपने वन्य जीवों के प्रति प्रेम सहित कई मुद्दों पर बात की है। इस इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने बताया कि वह जितना मुंबई के हैं, उतने ही जामनगर के भी हैं। बताया कि दादाजी (धीरूभाई अंबानी) ने जामनगर में रिफाइनरी का सपना देखा था। इसे पिताजी (मुकेश अंबानी) ने पूरा किया है। आज दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी जामनगर में है।

वीकेंड पर यहां जाना पसंद
देश में ग्रीन एनर्जी के बारे में बात करते हुए अनंत अंबानी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनका जुनून है। इसके लिए वह रोजाना ज्यादा से ज्यादा समय निकालते हैं। वीकेंड के बारे में बात करते हुए बताया कि जामनगर उनका घर है। इसलिए वह कोशिश करते हैं कि ज्यादातर समय वहीं रहें। उन्हें जब भी छुट्टी मिलती है वह जामनगर जरूर जाते हैं। वन्य जीवों के प्रति अपने प्रेम का जिक्र करते हुए अनंत अंबानी ने बताया कि वह वन्य जीवों के लिए ही जीते हैं। वह सोचते हैं कि रोज कितने जीव बचाए जा सकते हैं। इस काम के लिए वह रोजाना करीब दो घंटे का समय निकालते हैं। उन्होंने वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी है।

सबसे बड़ा रेस्क्यू सेंटर
अनंत अंबानी ने वन्य जीवों के लिए स्थापित वनतारा के बारे में बताया जो कि दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू सेंटर है। बताया कि वनतारा प्रोग्राम में हमने जानवरों के लिए वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर, हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर खोला है। इस कार्यक्रम के तहत इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और संस्थाओं से भी हाथ मिलाया गया है। उन्होंने बताया कि बेजुबानों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। पशुओं की सेवा करने की यह सीख उन्हें अपनी मां से मिली है। वहीं अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट का जिक्र करते हुए अनंत बताते हैं, ‘राधिका भी जानवर प्रेमी हैं। वह हर काम में मेरी मदद करती हैं।अनंत अंबानी ने बताया कि उनके माता-पिता मुकेश और नीता अंबानी को पशुओं से बहुत लगाव है। वही उन्हें इस काम के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि देश में 150 से ज्यादा चिड़ियाघर हैं, कई जंगलों की देखभाल करने वाले विभाग हैं। कई निजी चिड़ियाघर भी हैं। इन सभी को जानवरों की जांच के लिए लैब की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि हमारी योजना है कि भविष्य में हम एक ऐसा खास केंद्र बनाएं, जहां दुनियाभर से जानवरों के टेस्ट के लिए सैंपल आ सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.