इस केयर सेंटर को देखकर गदगद हुए आनंद महिंद्रा, ट्विटर पर पोस्‍ट शेयर कर लिखी ये बात

Updated on 28-04-2023 06:53 PM
नई दिल्ली: आपको शॉपिंग पर जाने का मन है और हसबैंड नहीं जाना चाहता है। आप कहीं घूमने जा रही हैं और पति को वहां नहीं ले जाना चाहती हैं तो चिंता की बात नहीं है। अब बच्चों के डे केयर सेंटर की तरह हसबैंड डे केयर सेंटर (Husband Day Care Center) भी खुल गए हैं। आपको शायद इसपर यकीन नहीं होगा। लेकिन ये सच है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक सेंटर (Husband Day Care Center) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर आनंद महिंद्रा भी गदगद हो गए हैं। दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इस इनोवेशन की जमकर तारीफ की है। बता दें कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कई तरह की रोचक चीजें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फालोइंग है। लोगों को भी उनकी ओर से शेयर की गई पोस्ट काफी पसंद आती हैं।
आनंद महिंद्रा ने लिखी ये बात
आनंद मह‍िंद्रा (Anand Mahindra) ने तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा कि इनोवेशन सिर्फ नया प्रोडक्‍ट लॉन्‍च करना ही नहीं है, यह हर उस चीज से जुड़ा हुआ है जो नया है।लोगों की जरूरत का है, ब्रिलियंट। आनंद महिंद्रा ने जो तस्वीर शेयर की है उसपर देखा जा सकता है कि एक हसबैंड डे केयर सेंटर (Husband Day Care Center) का साइनबोर्ड है। इसमें लिखा हुआ है कि खुद के लिए समय चाहिए या आराम करने का वक्त या फिर शॉपिंग पर जाना है। यह डे केयर सेंटर आपके लिए है। आप अपने हसबैंड को यहां छोड़ जाइए।

लोग जमकर कर रहे लाइक


आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की ये पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसे डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसपर दो हजार से ज्यादा लाइक हैं। लोगों ने इसपर खूब कमेंट भी लिखे हैं। लोगों ने लिखा है कि वाकई यह बिलकुल नया कांसेप्ट है। बता दें कि अमेरिका ओर चीन सहित कई देशों में इसका प्रचलन तेजी से बढ़ा है। इस तरह के केयर सेंटर में तमाम तरह की ड्रिंक्स और दोस्त मिल जाते हैं, जिनके साथ पार्टी की जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.