आनंद महिंद्रा ने इस भारतीय खिलाड़ी के पैरेंट्स को गिफ्ट की ये इलेक्ट्रिक कार, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Updated on 13-03-2024 03:00 PM
नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा ने भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद (R. Praggnanandhaa) के परिवार को एक XUV400 गिफ्ट की है। पिछले साल आनंद महिंद्रा ने यह इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट देने का ऐलान किया था। उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। सबसे कम उम्र के भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता को इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट में देने के लिए उद्योगपति आनंद महिंद्रा को धन्यवाद दिया है। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपनी एक पुरानी पोस्ट में कहा था कि, वह पेरेंट्स को अपने बच्चों को शतरंज से परिचित कराने को लेकर प्रोत्साहित करना चाहते हैं। आर प्रज्ञानंद ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की कि उनके माता-पिता को आनंद महिंद्रा से उपहार के रूप में इलेक्ट्रिक कार मिलने के बाद उन्हें कैसा लगा। उन्होंने अपने परिवार की गाड़ी के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बिजनेस टाइकून के लिए उनकी सराहना के शब्दों ने लोगों का दिल जीत लिया है।
आनंद महिंद्रा ने क्यों गिफ्ट की कार
दरअसल साल 2023 में भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद की मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसमें वह गर्व से अपने बेटे को देख रही थीं। आनंद महिंद्रा ने उस समय सोशल मीडिया पर तस्वीर को शेयर किया था। आनंद महिंद्रा ने यह पोस्ट 28 अगस्त, 2023 को शेयर किया था। इसमें एक यूजर ने महिंद्रा से प्रज्ञानंद को थार गिफ्ट करने के लिए आग्रह किया था। यूजर के जवाब में महिंद्रा ने कहा था कि उन्हें हमारी तरफ से गाड़ी जरूर दी जाएगी, लेकिन थार नहीं हमने उनके लिए कुछ और ही सोचा है। इसके अलावा महिंद्रा ने पेरेंट्स को अपने बच्चों को शतरंज से परिचित कराने और इस सेरेब्रल गेम को आगे बढ़ाने में उनका समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा था।

लोग दे रहे बधाई

एक्स पर शेयर की गई पोस्ट को अभी तक 90 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं लोग प्रज्ञानंद के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। लोग प्रज्ञानंद के माता-पिता को बधाई दे रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.