एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने चलाया गया सघन प्रचार-प्रसार अभियान

Updated on 15-10-2025 12:44 PM

बिलासपुर। जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कलादल दल ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और संवाद के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी, साथ ही प्रचार रथ के माध्यम से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर ऑडियो संदेशों के जरिए आम जनता को जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को निरूशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं की जानकारी देना है। जिला एड्स नियंत्रणअधिकारी डॉ. गायत्री बांधी ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में इसी प्रकार के प्रचार रथ और कलादल कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश पहुंचाया जा रहा है ताकि “जीरो एचआईवी संक्रमण” का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।जिला समन्वयक माजिद अली ने बताया कि इस अभियान के तहत युवाओं और आमजन को सुरक्षित व्यवहार,नियमित जांच कराने और उपचार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर ऐसी गतिविधियों के माध्यम से समाज को एचआईवी मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिले के सभी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। और आम लोगों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक रहने की अपील की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.