एक पहल, एक बदलावर प्रशासन ने बचाया किशोरी का बचपन और भविष्य

Updated on 12-06-2026 12:19 PM

सुकमा। जिले के दूरस्थ ग्राम कडयुपारा (मांडुपारा) सिरसेट्टी में एक 14 वर्षीय बालिका का विवाह 15 जून को होने वाला था, लेकिन समय रहते प्रशासन की सजगता ने उसके भविष्य को सुरक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। बाल विवाह की सूचना मिलते ही कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गांव पहुंची। जांच में पता चला कि स्थानीय परंपरा और सामाजिक रीति-रिवाज़ के तहत नाबालिग बालिका का विवाह तय किया गया था और इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं।

संयुक्त टीम ने बालिका, उसके परिजनों और समुदाय के लोगों से संवाद स्थापित कर बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों की संवेदनशील समझाइश और निरंतर प्रयासों का सकारात्मक असर हुआ। बालिका के परिवार ने समझदारी का परिचय देते हुए विवाह स्थगित करने की सहमति दी, वहीं स्वयं बालिका ने भी अपनी शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए इस निर्णय का समर्थन किया। प्रशासन द्वारा घोषणा पत्र एवं पंचनामा तैयार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

यह कार्रवाई केवल एक बाल विवाह रोकने तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक किशोरी के सपनों, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा का उदाहरण बनी। प्रशासन, चाइल्ड लाइन, पुलिस विभाग और ग्राम पंचायत के समन्वित प्रयासों ने यह संदेश दिया कि समाज की परंपराओं के साथ-साथ बच्चों के अधिकार और उनका सुरक्षित भविष्य भी सर्वाेपरि है। समय पर हस्तक्षेप से एक बालिका को कम उम्र में विवाह के बंधन में बंधने से बचाया गया और उसे अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला।  

इस कार्यवाही के दौरान मनीषा शर्मा संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख), रविन्द्र घृतलहरे संरक्षण अधिकारी (संस्थागत देखरेख) रश्मि चन्द्रवंशी सेक्टर सुपरवाइजर, जोगेंद्र दिर्दाे सामाजिक कार्यकर्ता, मनोज एक्का चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर, अंजलि वेट्टी आउटरिच वर्कर, देवे मिश्रा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुलिस विभाग से सुमित तिर्की, सामनाथ नाग थाना केरलपाल, ग्राम सरपंच बुधरा पोडियामी एवं ग्राम सचिव जुबराज सरकार उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.