संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पीपीओ

Updated on 02-02-2026 03:22 PM

सुकमा । जिला प्रशासन सुकमा द्वारा संवेदनशील और सराहनीय पहल का एक भावुक क्षण उस समय देखने को मिला, जब सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा, जिला सुकमा में पदस्थ जलवाहक  आसमान माँझी को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान किया गया।

आसमान माँझी का शासकीय सेवाकाल वर्ष 1988 से 30 जनवरी 2026 तक रहा, जिसमें उन्होंने लगभग 39 वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ शासकीय सेवा की। सुकमा जैसे दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित जिले में लंबे समय तक सेवा देने के पश्चात सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त सेवानिवृत्ति स्वत्वों के भुगतान का प्रमाण पत्र प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत भावुक क्षण बन गया।

कलेक्टर  अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ  मुकुन्द ठाकुर द्वारा कलेक्टर कक्ष में  माँझी को पीपीओ प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रशासन की संवेदनशीलता और कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। पीपीओ प्राप्त करते समय  आसमान माँझी भावुक हो उठे और उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन तथा जिला प्रशासन, विशेष रूप से कलेक्टर  अमित कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त औपचारिकताओं का पूर्ण होना उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.