अमृता फडणवीस ने उर्फी जावेद को किया सपोर्ट, बोलीं- मुझे उनमें कुछ गलत नहीं लगता

Updated on 11-01-2023 10:04 PM

कॉन्ट्रोवर्शी क्वीन उर्फी जावेद की इन दिनों बीजेपी नेता चित्रा वाघ के साथ जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी कुछ कह रही हैं। पहले चित्रा ने एक्ट्रेस के कपड़ों पर केस किया और जेल भेजने की मांग की तो वहीं उर्फी ने उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और कई सारे सवाल भी पूछ डाले। इन सब के बीच अमृता फडणवीस जो कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं, उन्होंने उर्फी को सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि एक्ट्रेस ने एक महिला होने के नाते जो कुछ किया है, उसमें कुछ भी गलत नहीं है। उसने जो किया है, वो खुद के लिए किया है।

अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है, जिसका टाइटल 'मूड बना लिया' है। इसी के प्रमोशन के दौरान उन्होंने मुंबई में मीडिया से बात की। गाने पर लोगों के अच्छे रिस्पॉन्स पर उन्होंने जहां खुशी जाहिर की। वहीं, उन्होंने उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के मामले पर भी राय दी। उन्होंने कहा कि सबके अपने विचार होते हैं।

अमृता फणवीस ने चित्रा वाघ के लिए कही ये बात

अमृता फडणवीस ने कहा, 'अपने विचार व्यक्त करते हुए चित्रा वाघ ने कहा कि अगर कुछ कपड़े पहनने या सीन को करने की पेशेवर आवश्यकता है, तो एक एक्टर को ऐसा करना होगा। हालांकि, पब्लिक अपीयरेंस के बारे में उनका मानना है कि व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए और संस्कृति का पालन करना चाहिए। चित्रा वाघ की अपनी राय है और वह उसी के अनुसार कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

उर्फी जावेद का फूटा था चित्रा वाघ पर गुस्सा

बता दें कि इससे पहले चित्रा वाघ ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से भी शिकायत की थी जिन्होंने याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। बाद में चित्रा ने इस मुद्दे को पुलिस के सामने उठाया और एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग की थी। जब ये बात उर्फी को पता चली थी तो उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्टकर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.