अमलीपाली ग्राम पंचायत: स्वच्छता, पर्यावरण और जनभागीदारी की मिसाल

Updated on 10-10-2025 12:38 PM

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिला के छोटे-छोटे जंगलों और पहाड़ियों से घिरा एक छोटा-सा गांव है अमलीपाली। पहली नज़र में यह आम गांव जैसा लगता है, लेकिन इसकी पहचान कुछ खास है। यहां के लोग बेहद सरल और सीधे-सादे स्वभाव के हैं। अधिकतर लोग खेती-किसानी करते हैं और खास बात यह है कि लगभग साठ से सत्तर प्रतिशत किसान जैविक खेती पर भरोसा करते हैं। वे अपने अनुभव से जैविक खाद और जैविक कीटनाशक तैयार करते हैं और यही परंपरा गांव की मिट्टी और फसलों को खास बनाती है।

साल 2007 अमलीपाली के लिए ऐतिहासिक रहा। इसी वर्ष इसे जिले का पहला निर्मल ग्राम पंचायत घोषित किया गया। इसके बाद 2 अक्टूबर 2014 को जब पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत हुई तो अमलीपाली ने एक बार फिर सबसे आगे रहकर जनपद का पहला ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त पंचायत बनने का गौरव हासिल किया। गांव के हर घर में बने शौचालय का परिवारजन नियमित उपयोग करने लगे और आसपास के पंचायतों को भी प्रेरित करने लगे। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में जब ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की बारी आई, तो बड़ी चुनौती सामने आई। पंचायत में जब महिलाओं के जरिए घर-घर कचरा संग्रहण की बात हुई, तो लोगों ने कड़ा विरोध किया। कोई भी अपने घर की महिला को कचरा उठाने भेजने के लिए तैयार नहीं था। यह सोच सबसे बड़ी बाधा थी।

इसी बीच पंचायत की सजग महिला प्रभा देवी ने आगे आकर महिला समूहों को जागरूक किया। लगातार बैठकों का आयोजन किया गया और महिलाओं को समझाया गया कि यह सिर्फ कचरा उठाना नहीं, बल्कि गांव को साफ और स्वस्थ बनाना है। सोनडीह गांव के एक महिला समूह ने साहस दिखाया और घर-घर जाकर कचरा संग्रहण की शुरुआत की। शुरूआत में उन्हें तानों और विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन वे डटी रहीं। धीरे-धीरे माहौल बदलने लगा। सड़कें और गलियां पहले से ज्यादा साफ दिखने लगीं, लोग खुद आगे आकर सहयोग देने लगे। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने दस रुपये मासिक स्वच्छता शुल्क तय कर दिया, ताकि समूह का उत्साह बढ़े। समय बदला और वही महिला समूह, जिसने कचरा संग्रहण की पहल की थी, उसकी अध्यक्ष आज ग्राम पंचायत की सरपंच बनी। यह सिर्फ स्वच्छता की जीत नहीं थी, बल्कि नारी सशक्तिकरण की भी मिसाल थी। अमलीपाली गांव ने सिर्फ सफाई पर ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया। पंचायत ने प्लास्टिक पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया। हर पंद्रह दिन में ग्रामीण श्रमदान कर सफाई अभियान चलाते हैं और अब तक लगभग चार हजार पौधे गांव में लगाए जा चुके हैं।

आज अमलीपाली एक आदर्श बन चुका है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के फेस 2 में ग्राम पंचायत को खुले में कचरा मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर  ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र में जल संग्रहण एवं ग्रे-वाटर के उचित निपटान के लिये पंचायतों में सभी हैण्डपंपों के पास सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया गया है, एवं इसके साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत ग्राम पंचायत में वर्मी कम्पोस्ट टेंक एवं जगह जगह नाडेफ टेंक निर्माण किया गया जिससे ग्रामीणों को जैविक खाद बनाने में आसानी हो सके।यह साबित करता है कि जागरूकता, एकजुटता और महिलाओं की शक्ति जब मिलती है तो कोई भी मुश्किल राह आसान बन जाती है। अमलीपाली की यह कहानी बताती है कि छोटे-से गांव भी बड़े बदलाव की पहचान बन सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.