अमिताभ बच्चन ने बताई बीवी से जुड़ी हर पुरुष की समस्या, जया भी लगाती हैं क्लास

Updated on 11-11-2022 06:30 PM

अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन के गुस्से से अब तक ज्यादातर लोग वाकिफ हो चुके हैं। बिग बी कौन बनेगा करोड़पति शो में अक्सर जया का जिक्र करते हैं। रीसेंट एपिसोड में उन्होंने एक कंटेस्टेंट को आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि जब जया बच्चन का फोन मिस हो जाए तो क्या होता है। अमिताभ बच्चन ने यह भी खुलासा किया कि फोन न मिस हो इसके लिए एक जुगाड़ की वो भी उन पर भारी पड़ गई।

फोन मिस होना बड़ी मुसीबत

अमिताभ बच्चन केबीसी कंटेस्टेंट्स को अपनी जिंदगी के रोचक किस्सों से रूबरू करवाते रहते हैं। साथ में दर्शकों को भी इन बातों पर मुस्कुराने का मौका मिलता है। बिग बी ने बताया कि काम के वक्त जब उनसे जया की कॉल मिस हो जाती है तो कितनी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट भुपेंद्र चौधरी से बात कर रहे थे। अमिताभ बच्चन ने भूपेंद्र से कहा कि वह इस मामले में अकेले नहीं हैं, उन्हें भी ये सब झेलना पड़ता है। 

हर पुरुष की यही समस्या

भूपेंद्र गुजरात में एक एनजीओ के प्रोग्राम एग्जिक्यूटिव हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी के नंबर पर उन्होंने अलग रिंग टोन लगा रही है क्योंकि कॉल मिस होने का मतलब मुसीबत है। इस पर अमिताभ बच्चन बोले, यह केवल आपकी समस्या नहीं है। जितने भी पुरुष हैं, सबकी समस्या है। उधर से फोन आया और आपने न उठाया तो बस गए काम से। 

हर हाल में उठाओ फोन

भूपेंद्र ने पूछा कि जब उनसे जया बच्चन की कॉल मिस हो जाती है तो क्या होता है जब तीन-चार मिस्ड कॉल्स हो जाएं। क्या वह जया बच्चन से कुछ बोल पाते हैं या फिर वही बोलती हैं। इस पर अमिताभ बोले, क्या है सर कि स्त्री को अनुमान ही नहीं है कि हमलोग काम कर रहे हैं, व्यस्त हैं कोई वजह होगी जिस वजह से हम नहीं उठा रहे। उनका कारण ये है कि जब फोन आए तो आप ऐसी स्थिति में हों कि आपको फोन उठाना पड़ेगा।

अमिताभ बच्चन आगे बताते हैं, अपने सेक्रेट्री को बता दें कि ये नंबर आए तो उठा लेना, पत्नी जी को बोल दीजिए कि अगर आपको हमारी जानकारी चाहिए तो इनको आप बोल सकती हैं। इसके ऊपर भी बहुत सारे डंडे पड़ जाते हैं, यानी कि अब आपसे बात करने के लिए सेक्रेट्री से बात करना पड़ेगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.