अमिताभ बच्चन ने उड़ाया अपने कपड़ों का मजाक बोले- हम सोच रहे थे शतरंज खेलने जा रहे हैं

Updated on 21-08-2023 01:00 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 15' जबसे शुरू हुआ है, यह दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। कुछ नए बदलाव और नई लाइफलाइन के साथ 'केबीसी 15' 14 अगस्त से शुरू हुआ था। अमिताभ बच्चन हमेशा की तरह एपिसोड के बीच में कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती-मजाक करते, और मजेदार किस्से शेयर करते हैं। लेकिन हाल ही उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के एक एपिसोड में पहने गए अपने कपड़ों का मजाक उड़ा दिया। मेकर्स ने 'केबीसी 15' के शूट का एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट Amitabh Bachchan का मेकअप करता नजर आ रहा है। अमिताभ ने चेक वाला सूट पहना है। तभी दर्शकों की लाइन से आवाज आती है कि बहुत बढ़िया। बहुत अच्छा लग रहा है। यह सुनकर अमिताभ पीछे मुड़ते हैं, और पूछते हैं कि सूट? इसके बाद वह बोलते हैं, 'हमको जब पहनाया गया तो हम सोच रहे थे शतरंज खेलने जा रहे हैं।

प्रिया पाटिल डिजाइन करती हैं अमिताभ बच्चन के कपड़े

दरअसल Kaun Banega Crorepati 15 के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने थ्री पीस सूट पहना था, जिसमें चेक वाला डिजाइन बना था, और देखने में कुछ-कुछ शतरंज जैसा लग रहा था। उसी को देखकर अमिताभ बच्चन ने मजाक में ऐसा कमेंट किया। मालूम हो कि 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के लिए अमिताभ बच्चन के कपड़े प्रिया पाटिल डिजाइन करती हैं। वही तय करती हैं कि किस एपिसोड में बिग बी क्या और किस तरह से पहनेंगे। वहीं, अमिताभ ने हाल ही के एक एपिसोड में अमिताभ ने बताया था कि वह मेकअप के बिना अपनी झुर्रियों और डबल चिन को कैसे छुपाते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

फिल्मों की बात करें, तो अमिताभ जल्द ही फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'गणपत', 'घूमर' और 'बटरफ्लाई' में दिखेंगे। 'कल्कि 2898 AD' की फिल्हाल शूटिंग चल रही है। इसे एक साथ तेलुगू और हिंदी भाषा में शूट किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
Advt.