अमिताभ बच्चन को बनाया करोड़पति, तीन साल में 890% उछला यह शेयर
Updated on
28-06-2023 08:01 PM
नई दिल्ली: डीपी वायर्स लिमिटेड (D P Wires Ltd) स्टील वायर और प्लास्टिक प्रॉडक्ट्स बनाती है। कंपनी के प्रॉडक्ट रेंज में एलआरपीसी स्ट्रैंड्स, स्टील वायर्स, जियोमेंबरेन शीट्स, पीई-कोटेड एंड ग्रीस्ड स्ट्रैंड्स और प्लास्टिक फिल्म शीट्स शामिल हैं। 2017 में कंपनी में बदलाव हुआ और वह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गई। डीपीडब्ल्यूएल की मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी मध्य प्रदेश के रतलाम में है। इसकी सालाना प्रॉडक्शन क्षमता 60,000 टन है। साथ ही यह कंपनी पावर जेनरेशन में भी है। इसके गुजरात के जामनगर जिले में 0.80 मेगावाट क्षमता के दो विंड फार्म हैं। कंपनी प्लास्टिक गेन्यूल्स की ट्रेडिंग में भी शामिल है। हाल में कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया था। इस दौरान कंपनी की सेल्स में 117 फीसदी तेजी आई है और यह 387 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 122 परसेंट बढ़कर 20 करोड़ रुपये पहुंच गया।
इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 114 परसेंट की तेजी के साथ 15 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की बिक्री पिछले पांच साल में 42 परसेंट की सालाना रफ्तार से बढ़ी है जबकि इस दौरान नेट प्रॉफिट सालाना 33 परसेंट की ग्रोथ के साथ बढ़ा है। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में 91.81 परसेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है जबकि पिछले तीन साल में यह 897 परसेंट उछला है। कंपनी का आरओसीई 32 परसेंट और आरओई 23.9 परसेंट रहा है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 2.34 फीसदी तेजी आई और यह 544.25 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। यह शेयर पिछले कुछ दिनों से लगातार नई ऊंचाई छू रहा है। निवेशकों को इस शेयर पर करीबी नजर रखनी चाहिए।