अमित शाह अरुणाचल में, CDS अनिल चौहान राफेल वाले एयरबेस पर... बॉर्डर पर चीन के लिए इंतजाम पूरा है

Updated on 10-04-2023 06:00 PM
उत्तरी बंगाल हो या अरुणाचल प्रदेश, बॉर्डर पर चीन से निपटने की तैयारी पुख्ता होनी चाहिए। बीजिंग ने हाल ही में अरुणाचल के कुछ इलाकों के चीनी नाम जारी किए थे। भारत ने पुरजोर तरीके उसे खारिज करते हुए साफ कर दिया कि ड्रैगन की ऐसी चालें बेकार हैं। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल प्रदेश जा रहे हैं। वह भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) जवानों से मिलेंगे। वहीं, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने पूर्वी सेक्‍टर के एक और हिस्से में तैयारियों को परखा। वे वीकेंड पर उत्तरी बंगाल के 'फारवर्ड इलाकों' में गए। CDS चौहान ने हासीमारा एयरबेस का भी दौरा किया। यहां पर नए आए राफेल फाइटर जेट तैनात किए गए हैं। हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन पर 33 'त्रिशक्ति' कोर का हेड क्वार्टर भी है। CDS को सिक्किम से लगती सीमाओं के बारे में तैयारियों के बारे में बताया गया। एक तरफ अरुणाचल तो दूसरी ओर सिक्किम, शीर्ष स्तर पर दौरों से भारत ने चीन को संदेश दे दिया है कि अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी से बाज आए।

कहां-कहां गए CDS, क्‍या-क्‍या देखा

CDS जनरल अनिल चौहान के साथ लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक भी गए थे। दोनों ने चीन बॉर्डर से सटे इलाकों में इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर डिवेलपमेंट, ऑपेरशनल और लॉजिस्टिक्‍स से जुड़ी तैयारियों को परखा। भारत ने पिछले कुछ सालों में बेहद संवेदनशील सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा बढ़ाई है।

क्‍यों अहम है चीन बॉर्डर से सटा यह इलाका

  • चीन की हरकतों के चलते 3,488 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर तनाव बरकरार है। 2 अप्रैल को चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम जारी करके भड़काने की एक और कोशिश की।
  • ड्रैगन ने सैन्‍य इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर में तेजी से इजाफा किया है जिसके जवाब में भारत ने भी बॉर्डर एरियाज के डिवेलपमेंट की रफ्तार बढ़ाई है।
  • पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राई जंक्शन के पास डोकलाम में भूटानी क्षेत्र में गतिविधि बढ़ाई है। चीन वहां तेजी से इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर खड़ा कर रहा है।
  • चीन के मूवमेंट से सिलीगुड़ी कॉरिडोर या 'चिकन नेक' को खतरा है। उत्तरी बंगाल की इस पतली सी पट्टी के जरिए पूर्वोत्‍तर बाकी भारत से जुड़ता है।
  • आर्मी और एयरफोर्स, दोनों ने ही LAC के पूर्वी सेक्टर में डिफेंसिव और ऑफेंसिव क्षमता बढ़ाई है। अप्रैल-मई 2020 के बाद PLA ने कई बार अलग-अलग जगहों पर घुसपैठ की कोशिश की।​
  • चीन बॉर्डर से सटे गांव में अमित शाह

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10-11 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। वह भारत-चीन सीमा से लगे एक गांव किबिथू में ‘वाइब्रेंट विलेज' कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। चीन ने बॉर्डर एरियाज में कई गांव बसाए हैं, भारत भी सीमावर्ती गांवों में रहने वालों के जीवनस्‍तर में सुधार कर रहा है। इस प्रोग्राम के तहत जिन इलाकों की पहचान की गई है, उनमें सड़क संपर्क, पेयजल, सौर एवं पवन ऊर्जा सहित बिजली, मोबाइल और इंटरनेट संपर्क, पर्यटन केंद्र, बहुउद्देश्यीय केंद्र और स्वास्थ्य देखभाल अवसंरचना एवं कल्याण केंद्र शामिल हैं।

    शाह लिकाबाली में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए ITBP प्रोजेक्‍ट्स का भी उद्घाटन करेंगे। वह अंजॉ जिले के किबिथू में आईटीबीपी कर्मियों से बातचीत भी करेंगे। गृह मंत्री 11 अप्रैल को नमती क्षेत्र जाएंगे और वालोंग युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। (भाषा इनपुट्स)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.