सुशांत सिंह राजपूत और सुसाइड पर बोले अमित साध- जब जिंदगी में दुख आता है, दिमाग खराब हो जाता है

Updated on 02-01-2023 07:21 PM
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई साल से अध‍िक का वक्‍त बीत चुका है। मामले में सीबीआई की जांच अभी भी जारी है। इस केस में जहां पिछले दिनों मॉर्चरी के सर्वेंट रूपकुमार शाह के दावों ने सनसनी मचा दी, वहीं अब बॉलीवुड एक्‍टर और सुशांत के दोस्‍त अमित साध ने सुशांत की मौत पर और कथ‍ित सुसाइड पर नए सिरे से बात की है। हमारे सहयोगी 'ईटाइम्‍स' को दिए इंटरव्‍यू में अमित ने कहा है कि जब इंसान की जिंदगी में दुख आता है तो उसका दिमाग खराब हो जाता है। अमित ने बताया कि उनकी जिंदगी में भी एक ऐसा दौर आया, जब वह सबकुछ खत्‍म कर लेना चाहते थे। लेकिन तब कुछ अच्‍छे लोगों ने उनकी मदद की।
Amit Sadh बताते हैं कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर आया, जब काम नहीं मिल रहा था। कमियां उनके अंदर भी थीं। Sushant Singh Rajput के कथ‍ित सुसाइड पर बात करते हुए अमित कहते हैं कि वह भी उसी तरह के दौर से गुजरे हैं, जब आपको लगने लगता है कि और कोई रास्‍ता नहीं है। यह वह दौर था जब अमित भी अपने जीवन का अंत कर लेना चाहते थे। लेकिन फिर उनके आसपास के लोगों ने, दोस्‍तों ने उनकी मदद की।
साल 2022 जाते-जाते भी इंडस्‍ट्री को बड़ा झटका दे गया। महज 20 साल की Tunisha Sharma ने टीवी शो 'अली बाबा: दास्‍तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी।

अमित साध के मन में भी आने लगे थे सुसाइड के खयाल

अमित साध ने इससे पहले भी बताया था कि वह जिंदगी में एक दफा खुद भी सुसाइड करने की सोचने लगे थे। अब ईटाइम्स संग बातचीत में अमित साध कहते हैं, 'हमें दयालु और विनम्र बनने की जरूरत है। मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं कि मेरे जीवन में अच्छे लोग हैं। जब मैं उस दौर से गुजर रहा था तो कुछ सच्चे लोगों ने मुझे फोन किया, मुझसे बात की और कुछ दिनों के बाद मुझे ठीक लगने लगा। सबके माता-पिता, दादा-दादी और परिवार होते हैं। हम फिल्म इंडस्‍ट्री से जुड़े लोग अपना अध‍िकतर वक्‍त सेट पर अपने सहयोगियों के साथ बिताते हैं। हम लंबे समय तक काम करते हैं, कभी-कभी सेट पर 12 से 18 घंटे तक रहते हैं। हम अपने परिवार के साथ जितना समय बिताते हैं, उससे अधिक वक्‍त अपने को-एक्‍टर्स और सेट पर मौजूद साथ‍ियों के साथ बिताते हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.