करौली दंगे के आरोपी अमीनुद्दीन खान को बड़ा सबक, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Updated on 20-01-2026 01:07 PM
करौली: राजस्थान केकरौली में हिंदू न्यू ईयर यानी नव संवत्सर पर आयोजित बाइक रैली के दौरान हुए पथराव और दंगा मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रकरण में नामजद आरोपी अमीनुद्दीन खान की गिरफ्तारी के बाद अब उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त संदेश देने के उद्देश्य से उठाया है।

अंबेडकर सर्किल स्थित अवैध भवन पर चला बुलडोजर


करौली में पथराव और दंगा मामले में यह कार्रवाई करौली शहर के अंबेडकर सर्किल क्षेत्र में स्थित अमीनुद्दीन खान के भवन पर की गई। अमीनुद्दीन खान पूर्व नगर परिषद सभापति का पुत्र बताया जा रहा है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाके में कड़ी सतर्कता बरती गई। समीप स्थित स्कूल में एहतियातन अवकाश घोषित किया गया, वहीं आसपास की दुकानों और भवनों को भी अस्थायी रूप से खाली कराया गया।

जांच में सामने आईं निर्माण संबंधी अनियमितताएं


नगर परिषद करौली द्वारा की गई जांच में भवन निर्माण से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच के बाद संबंधित पट्टा और निर्माण स्वीकृति को विधिवत निरस्त कर दिया गया था। पट्टा रद्द होने के पश्चात प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 500 पुलिसकर्मी तैनात


कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए करौली शहर को लगभग पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मेला गेट, शिकारगंज सहित कई प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया। शहर के चौराहों, तिराहों और बाजार क्षेत्रों में करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमना राम, उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम सहित कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा और पूरी कार्रवाई की निगरानी की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.