अमीन भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों को ड्रेस कोड करना होगा पालन

Updated on 25-11-2025 12:26 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर 2025 को राज्य के 16 जिलों में आयोजित की जाएगी। जिसके अनुसार परीक्षा का समय पूर्वाहन 12:00 बजे से 2:15 बजे तक निर्धारित है। व्यापम ने परीक्षा के सुचारू संचालन और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिनका पालन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लेना होगा तथा परीक्षा वाले दिन कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना आवश्यक होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व, अर्थात 11:30 बजे, केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

व्यापम द्वारा जारी ड्रेस कोड करना होगा पालन

व्यापम ने ड्रेस कोड भी अनिवार्य किया है, जिसके तहत अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने होंगे और काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैगनी व गहरा चॉकलेट रंग पहनना प्रतिबंधित रहेगा। बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर अनुमति योग्य होगा, जिसकी सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक में आने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा।

संचार उपकरण सहित ये रहेंगे प्रतिबंधित

परीक्षा में परीक्षार्थियों को फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति दी गई है, वहीं कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। अनुचित साधन के उपयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जा सकती है। अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉल पेन साथ लाने की अनुमति होगी। व्यापम ने अपील की है कि सभी परीक्षार्थी समय पर पहुंचे और दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.