पठान कन्ट्रोवर्सी के बीच शाहरुख ने बढ़ाया देश का सम्मान:दुनिया के 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुआ नाम, लिस्ट में इकलौते भारतीय हैं किंग खान

Updated on 21-12-2022 05:59 PM

शाहरुख खान का नाम दुनिया के ऑल टाइम 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। दरअसल मंगलवार को यूरोपियन मैगजीन एम्पायर ने दुनियाभर के महान एक्टर्स की लिस्ट जारी की थी, जिसमें किंग खान का नाम शामिल है। वो इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय एक्टर हैं। शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस सफलता की जानकारी दी है। इस लिस्ट में शाहरुख के साथ रॉबर्ट डी नीरो, टॉम क्रूज, नताली पोर्टमैन, बेटे डेविस और डेनजेल जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है, जिन्हें दुनियाभर में जाना जाता है।
शाहरुख हमेशा हमें प्राउड फील कराते हैं- पूजा ददलानी

एसआरके की मैनेजर पूजा ददलानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘शाहरुख का नाम एम्पायर मैगजीन के 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। शाहरुख इस सम्मान को हासिल करने वाले पहले भारतीय है। वो हमेशा हमें पाउड फील कराते हैं।’

लिस्ट में किया गया शाहरुख के इन किरदारों का जिक्र
बता दें कि यह मैगजीन फरवरी महीने के एडिशन में छपेगी। लेकिन इसे अभी ही ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। लिस्ट में शाहरुख के जिन किरदारों के शामिल किया गया है, उनमें देवदास मुखर्जी(देवदास), रिजवान खान(माई नेम इज खान), राहुल खन्ना(कुछ कुछ होता है) और मोहन भार्गव(स्वदेश) शामिल हैं। वहीं उनकी आइकॉनिक लाइन जब तक है जान से ली गई है, जिसमें वो बोलते हैं-'जिंदगी हमें रोज थोड़ा-थोड़ा मारती है, एक बम आपको केवल एक बार ही मारेगा।'शाहरुख की अपकमिंग फिल्में
करीब 4 साल बाद शाहरुख खान बतौर लीड फिल्म पठान में नजर आएंगे। इससे पहले आखिरी बार उन्हें बतौर लीड जीरो में देखा गया था। साल 2023 में किंग खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 25 जनवरी को पठान, 2 जून को जवान और साल के आखिर में डंकी रिलीज होगी।
ग्लोबल लेवल पर भारतीय फिल्मों की चर्चा
समय के साथ अब भारतीय फिल्मों को ग्लोबल स्पेस पर भी सम्मानित किया जाता है। हाल ही में एस एस राजामौली की फिल्म RRR को दुनिया भर में पहचान मिली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा दा राइज को रूस में ऑडियंस से खूब प्यार मिला है। RRR और गंगूबाई काठियावाड़ी को द गार्जियन की बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर की लिस्ट में शामिल किया गया। इतना ही नहीं इंडियन ऑडियंस को ऑस्कर में भी RRR से उम्मीदें हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.