बाजार में गिरावट के बीच टीसीएस का शेयर 52 हफ्ते के टॉप पर, जानिए क्या है वजह

Updated on 09-10-2023 04:33 PM
नई दिल्ली: इजरायल और हमास के बीच लड़ाई के कारण शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में यह एक फीसदी से अधिक तेजी के साथ 3680.00 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। कंपनी के बोर्ड की 11 अक्टूबर को मीटिंग हो रही है जिसमें शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार होगा। टीसीएस ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद यह घोषणा की। इससे पहले टीसीएस ने पिछले साल मार्च में शेयरों की पुनर्खरीद की थी। तब कंपनी ने प्रति शेयर 4,500 रुपये पर 1,8000 करोड़ रुपये के शेयरों का बायबैक किया था।

टीसीएस ने साल 2020, 2018 और 2017 में भी शेयर बायबैक किया था और हर बार 16,000 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की। साथ ही कंपनी 30 सितंबर, 2023 को खत्म तिमाही के रिजल्ट पर भी 11 अक्टूबर की बैठक में विचार करेगी। इक्विटी शेयरहोल्डर्स के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया जा सकता है। हाल के दिनों में कंपनी को कई बड़े ऑर्डर मिले हैं। इससे कंपनी के रेवेन्यू में आगे तेजी आने की उम्मीद है। टीसीएस मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

एक साल का सफर

टीसीएस का शेयर पिछले सत्र में 3,620.20 रुपये पर बंद हुआ था और सोमवार को यह 3654 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 3680.00 रुपये के उच्चतम और 3631.10 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। सुबह 10.40 बजे यह 1.14 फीसदी तेजी के साथ 3658.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जबकि सेंसेक्स 337.54 अंक यानी 0.51 फीसदी गिरावट के साथ 65,658.09 अंक पर था। टीसीएस का 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 3,013.05 रुपये है जो इसने पिछले साल 10 अक्टूबर को छुआ था। टीसीएस का मार्केट कैप 13,40,310.52 करोड़ रुपये है जबकि रिलायंस का मार्केट कैप 15,59,556.81 करोड रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.