ईरान युद्ध के बीच अमेरिका की तरफ बढ़ रहे 60 बड़े टैंकर, इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा

Updated on 27-04-2026 06:04 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। इसे इतिहास के सबसे बड़ा तेल संकट माना जा रहा है। इस बीच अमेरिका से तेल के एक्सपोर्ट में काफी तेजी आई है। ईरान युद्ध के बाद से अमेरिका से कच्चे तेल का निर्यात रोजाना 2.5 मिलियन बैरल बढ़ गया है। अमेरिका की तेल कंपनियों के लिए यह साल सबसे प्रॉफिटेबल होने जा रहा है। अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। दुनिया में अमेरिकी तेल की डिमांड बढ़ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 60 से अधिक क्रूड ऑयल टैंकर अमेरिका की तरफ बढ़ रहे हैं। अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब इतनी बड़ी संख्या में कंटेनर तेल लेने के लिए अमेरिका आ रहे हैं। पिछले हफ्ते अमेरिका ने रोजाना 12.9 मिलियन बैरल कच्चे तेल का निर्यात किया। यूएस ऑयल प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट रेकॉर्ड 8.1 मिलियन बैरल पहुंच गया है। जनवरी 2022 से अमेरिका से एक्सपोर्ट होने वाला क्रूड ऑयल और पेट्रोलियम का एक्सपोर्ट दोगुना हो चुका है।

एशिया-यूरोप में हाहाकार

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से खासकर एशियाई और यूरोपीय देशों में बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दुनिया का करीब 20 फीसदी कच्चा तेल इसी रास्ते गुजरता है। लेकिन सप्लाई बंद होने के कारण खासकर एशिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल की राशनिंग शुरू हो गई है। अस्पतालों में मेडिकल सप्लाई का संकट खड़ा हो गया है। लोग प्लास्टिक बैग्स की होर्डिंग कर रहे हैं और फैक्ट्रीज में पैकेजिंग की भारी किल्लत हो गई है। इसी तरह यूरोप में भी कुछ ही हफ्तों का जेट फ्यूल रह गया है। यूरोपियन यूनियन ने पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए लोगों को घर से काम करने की सलाह दी है।

अमेरिकी कंपनियों की चांदी

ये देश एनर्जी के लिए वैकल्पिक स्रोतों को तलाश रहे हैं और अमेरिका की चांदी हो रही है। कच्चा तेल अभी 106 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है। जानकारों का कहना है कि अगर कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल पर बना रहता है तो अमेरिका की बड़ी तेल कंपनियों को सालाना 100 अरब डॉलर का अतिरिक्त फायदा होगा। अमेरिका की तेल कंपनियों के लिए इससे बेहतर प्रॉफिटेबल कंडीशंस कभी नहीं रही। साफ है कि ईरान युद्ध से अमेरिकी कंपनियां जमकर कमाई कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.