Brahmastra fever के बीच मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने आगे बढ़ाई सेलिब्रेशन डेट

Updated on 14-09-2022 06:30 PM
फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए दर्शकों के मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉन्स के चलते  मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने नेशनल सिनेमा डे की तारीख आगे बढ़ा दी है।  पहले इसे  16 सितंबर को मनाया जा रहा था लेकिन अब इसकी ये 23 सितंबर को मनाया जाएगा। बात दें नेशनल सिनेमा डे के मौके पर देशभर में महज 75 रुपये में टिकट देकर फिल्म देखने की घोषणा की गई है।
 ऐसोसिएशन की ओर से जारी बयान 
एसोसिएशन ने एक बयान में कहा है, ‘मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) और भारत के सभी सिनेमाघरों ने नेशनल सिनेमा डे के मौके पर सभी सिनेप्रेमियों को महज 75 रुपये के चार्ज के साथ एक दिन सिनेमाघरों में फिल्म देखने की घोषणा की थी। पहले इस सेलिब्रेशन डे के लिए 16 सितंबर डेट निर्धारित की गई थी। हालांकि अब कई स्टेक होल्डर्स के इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के अनुरोध पर इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब नेशनल सिनेमा डे 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। 

23 सितंबर को केवल 75 रुपये में सिनेमाघरों में देख पाएंगे ब्रह्मास्त्र

नेशनल सिनेमा डे सेलिब्रेशन की पहले निर्धारित डेट 16 सितंबर से कुछ ही दिन पहले अब एमएआई ने घोषणा की है कि पूरे भारत के सिनेमाघरों में इसे अब 23 सितंबर को मनाया जाएगा।
जारी एक बयान में कहा गया है कि सिनेमा चेंस पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, कार्निवल, मीरा, सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवी टाइम, वेव, एम2के और डेलाइट सहित 4000 से ज्यादा स्क्रीन इस खास मौके के जश्न में शामिल है। जहां 23 सितंबर को 75 रुपये में मूवी टिकट की बिक्री की जाएगी।  75 रुपए में कौन कौन सी मूवी दिखाई जाएंगी, तो बता दें,  ब्रह्मास्त्र के अलावा केजीएफ: चैप्टर 2, आरआरआर, विक्रम, भूल भुलैया 2 और हॉलीवुड हिट जैसे डॉक्टर स्ट्रेंज और टॉप गन: मेवरिक फिल्मों के लिए आप टिकट बुक करवा सकते हैं।

  सिनेमाघरों में लौटी बहार 
बता दें नेशनल सिनेमा डे सिनेमाघरों के सफलतापूर्वक फिर से खुलने के रूप में मनाया जाता और इसके लिए एसोसिशन फिल्म निर्माताओं को शुक्रियाअदा भी करती है। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस उन फिल्म देखने वालों के लिए भी एक निमंत्रण है, जिन्होंने अभी तक अपने आस-पास के थिएटर्स में वापसी नहीं की है। इससे पहले अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन ने भी मूवी गोवर्स के लिए ऐसी ही घोषणा की थी। नेशनल सिनेमा डे के मौके पर टिकट के दाम 9 डॉलर से घटाकर केवल 3 डॉलर कर दिए थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.