अमेरिका की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी:कहा- जम्मू-कश्मीर और मणिपुर न जाएं

Updated on 25-07-2024 02:54 PM

अमेरिका ने अपने नागरिकों से मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, भारत-पाकिस्तान सीमा समेत नक्सली इलाके में न जाने का निर्देश दिया है। विदेश विभाग ने भारत के लिए रिवाइज्ड ट्रैवेल एडवाइजरी में अपने नागरिकों से कहा है कि भारत के कुछ इलाकों में अधिक खतरा है। अपराध और आतंकवाद की वजह से अधिक सावधानी बरती जाए।

अमेरिका ने भारत को लेवल 2 पर रखा है, लेकिन देश के कई हिस्सों को लेवल 4 पर रखा गया है। ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है।

भारत के कई टूरिस्ट स्पॉट पर रेप की घटनाएं
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में कई टूरिस्ट स्पॉट पर रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं हुई हैं। भारत में आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं। वे टूरिस्ट स्पॉट, स्टेशन, बस अड्डों, बाजार, शॉपिंग मॉल्स और सरकारी भवनों को निशाना बनाते हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार के पास भारत के ग्रामीण इलाकों में नागरिकों तक मदद पहुंचाने में समस्या आ सकती है।

मणिपुर को लेवल-4 कैटगिरी में रखा
मणिपुर को लेवल-4 कैटगिरी में रखा गया है और हिंसा और अपराध की वजह से यहां की यात्रा न करने की विशेष सलाह दी गई है। इसमें कहा गया है कि मणिपुर में जातीय संघर्ष के कारण हिंसा और पलायन की खबरें सामने आई हैं।

एडवाइजरी में लिखा है कि मणिपुर में भारत सरकार के ठिकानों पर हमले होते रहते हैं और भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकी अधिकारियों को भी मणिपुर जाने के लिए परमिशन लेना होता है। इसी तरह लद्दाख को छोड़कर जम्मू-कश्मीर में हिंसा होती रहती है। कश्मीर घाटी और LOC पर ये आम है।

नक्सली इलाकों में भी न जाने की सलाह
ट्रैवल एडवाइजरी में नक्सल समस्या पर भी बताया गया है। इसमें कहा गया है कि नक्सली भारत के एक बड़े इलाके में सक्रिय हैं। ये महाराष्ट्र से लेकर तेलंगाना और पश्चिमी बंगाल तक फैले हुए हैं।

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ और झारखंड के ग्रामीण इलाकों में भारत सरकार के अधिकारियों पर हमले होते रहते हैं। इन इलाकों में यात्रा करने से पहले अनुमति हासिल करना जरूरी बताया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.