अमेरिका के सबसे खौफनाक अपहरण का किस्सा 26 बच्चों को किडनैप कर 12 फीट नीचे जिंदा दफनाया

Updated on 04-12-2023 02:10 PM

गर्मी के दिनों की बात है। कैलिफोर्निया के चौचिला में डेरीलैंड एलिमेंटरी स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए रवाना होती है। कुछ दूर चलने के बाद बस ड्राइवर देखता है कि सड़क के बीचों बीच एक वैन खड़ी है और आगे जाने का रास्ता बंद है। वो कुछ सोच पाए इससे पहले तीन बंदूकों से लैस लड़के बस को हाइजैक कर लेते हैं।

इस वक्त बस में 5 से 14 साल की उम्र के 26 बच्चे मौजूद हैं। बस को जंगल में सूखी नदी के पास ले जाकर पेड़ों के झुंड में छिपा दिया जाता है। यहां से बंदूक की नोक पर अपहरणकर्ता बच्चों को 2 वैन में शिफ्ट करते हैं। इसके लिए बच्चों को बंदूक की नोक पर बस से सीधे वैन में कूदने को कहा जाता है। ताकि जमीन पर उनके पैरों के निशान न छूटें।

करीब 47 साल पुराना ये किस्सा उन बच्चों का है, जिनका 3 अमीर परिवार के लड़कों ने 37 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए अपहरण किया और जमीन में दफन कर दिया और वो कैसे 28 घंटों बाद जिंदा बचकर आए।

14 साल के बच्चे की हिम्मत ने जान बचाई
दोनों वैन की पिछली खिड़कियां काले रंग से रंगी गई थीं ताकि वैन में क्या है ये किसी को पता न चले। वैन में लकड़ी के पैनलों से छोटी-छोटी जेल बनाई गईं थीं। बच्चों को वैन में कैद करने के बाद 11 घंटों का सफर किया गया। बच्चों के पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं था। 100 मील चलने के बाद वो रात के अंधेरे में लिवरमोर इलाके में पहुंचे। जहां उन्हें वैन से उतारकर जमीन में गड्ढे में शिफ्ट किया गया। ये गड्ढा जमीन के 12 फीट नीचे था। इसके अंदर जाने के बाद स्कूल बस के ड्राइवर और बच्चों को समझ आया कि ये जमीन में दफनाया गया एक ट्रक है।

किडनैपर्स ने ट्रक में टॉयलेट के लिए एक छोटा होल बनाया था। इसके अलावा ट्रक में पीने के लिए पानी, खाने के लिए ब्रेड थी। वो सांस ले पाएं इसके लिए 2 वेंटिलेशन पाइप डाली गई थी। 12 घंटों तक बच्चे चुप रहे लेकिन फिर हालात बिगड़ने लगे। खाना और पानी खत्म हो गया। बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी। उन्हें लगा कि वो मर जाएंगे।

तभी उन्हें वैन की छत पर एक बड़ा छेद दिखा। स्कूल बस का ड्राइवर उस छेद का इस्तेमाल कर बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं था। उसे लगा वो जैसे ही कोशिश करेंगे तो मारे जाएंगे। हालांकि, तभी 14 साल के लड़के माइक मार्शल ने जिम्मा संभाला। उसने छेद से मिट्टी हटानी शुरू की। उसके हौंसले को देखकर ड्राइवर ने भी उसकी मदद करनी शुरू कर दी। कुछ घंटों में वो मिट्टी में दफन वैन से निकलने में कामयाब रहे। इसकी एक वजह ये भी थी कि अपहरणकर्ता से सो गए थे। उन्हें बच्चों के निकलने की भनक तक नहीं लगी।

किडनैपर्स की पहचान ने हैरान किया
बच्चों के भाग निकलने के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल नहीं बल्कि एक लोकल जेल ले गई। जहां उनसे 4 घंटों तक पूछताछ हुई। इसके बाद उन्हें परिवार को सौंपा गया। जब पुलिस ने किडनैपर्स को पकड़ा और उनकी पहचान उजागर की तो पूरा चौचिला शहर हैरान रह गया। इसकी वजह ये थी की सभी किडनैपर्स अच्छे और जाने-माने परिवारों से थे।

इनमें से एक फ्रेडरिक न्यूहॉल जो उस वक्त 24 साल का था वो कैलिफोर्निया के सबसे अमीर परिवारों में से एक था। उसने किडनैपिंग की पूरी योजना बनाई थी। पूछताछ में सामने आया कि 1971 में एक फिल्‍म आई थी डर्टी हैरी, इसी को देखकर वुड्स ने किडनैपिंग की प्‍लानिंग की थी।

फ्रेडरिक के अलावा रिचर्ड शोनफेल्ड और जेम्स शोनफेल्ड दो भाई भी इस अपहरण को अंजाम देने में शामिल थे। वो दोनों कैलिफोर्निया के एक जाने-माने डॉक्टर के बेटे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.