उत्तर कोरिया में भाग कर घुसा अमेरिकी सैनिक, किम जोंग उन की सेना ने पकड़ा, 'चक्रव्यूह' से निकाल पाएंगे बाइडेन?

Updated on 19-07-2023 01:30 PM
सियोल: उत्तर कोरिया ने एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कोई सामान्य नागरिक नहीं, बल्कि अमेरिकी सेना का सदस्य है। इस क्षेत्र की निगरानी कर रही संयुक्त राष्ट्र कमान ने मंगलवार को अमेरिकी नागरिक के हिरासत में होने की पुष्टि की है। अमेरिका इस कमान को लीड करता है। उत्तर कोरिया की सेना ने अमेरिकी नागरिक को अवैध तरीके से सीमा पार कर देश में घुसने के कारण हिरासत में लिया है। संयुक्त राष्ट्र कमान मामले को सुलझाने के लिए उत्तर कोरिया के अधिकारियों से बातचीत कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र की कमांड ने पहले अपने बयान में कहा, 'जॉइंट सिक्योरिटी एरिया के ओरिएंटेशन टूर पर एक अमेरिकी नागरिक बिना इजाजत डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (DPRK) में बॉर्डर को पार कर गया। हमारा मानना है कि वह इस समय DPRK की हिरासत में है और इ घटना को सुलझाने के लिए हम उत्तर कोरिया की सेना के अपने समकक्षों से बातचीत कर रहे हैं।' रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सैनिक ने स्थानीय समय के मुताबिक 3.27PM पर बॉर्डर क्रॉस किया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया क्या हुआ

CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने कहा कि वह भी इसी टूर का हिस्सा था और उसने इस घटना को अपनी आंखों से देखा है। उसने कहा कि वह सभी लोग एक इमारत में गए थे। तभी यह शख्स अचानक से कुछ बिल्डिंग्स के बीच जोरदार आवाज के साथ दौड़ गया। प्रत्यक्षदर्शी ने आगे कहा कि शुरुआत में तो इस पर कनफ्यूजन था, लेकिन सैन्य कर्मियों ने उस व्यक्ति की हरकत पर कुछ सेकंड के अंदर ही प्रतिक्रिया दी। पहले मुझे लगा कि यह मजाक है, लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं आया तो हमें समझ आया कि स्थिति कुछ और है।

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव

कोरिया के सीमावर्ती गांव पनमुनजोम का दौरा करने के दौरान यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक अमेरिकी सैनिक जिस तरफ भागा था, वहां उत्तर कोरिया का कोई भी सैनिक नहीं था। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव चरम पर है। उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा था कि उत्तर कोरियाई जेट ने अमेरिका के जासूसी विमानों को रोका है। वहीं, अमेरिका ने 40 साल बाद अपनी परमाणु पनडुब्बी को दक्षिण कोरिया के बंदरगाह पर भेजा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.