अमेरिकन सिंगर Mary Millben ने भारत का राष्ट्रगान गाने के बाद झुककर छूए पीएम मोदी के पैर, हर कोई कह रहा वाह-वाह

Updated on 24-06-2023 10:31 PM
पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे पर लोगों की नजरें थमी हुई हैं। अमेरिका में पीएम के लिए आयोजित आखिरी दिन समारोह में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी खूब जमकर चर्चा हो रही है। पीए के सम्मान में वॉशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में आयोजित समारोह में ग्रैमी अवॉर्ड विनर अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस मैरी मिलबेन ने कुछ ऐसा किया, जिसकी तारीफ आज हर भारतीय कर रहा है। मैरी मिलबेन ने पहले भारत का राष्ट्रगान गाकर हर किसी का दिल जीत लिया और इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के पैर भी छुए, जिसके वीडियोज़ इस वक्त इंटरनेट पर खूब दिख रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 3 दिनों के अमेरिकी दौरे के आखिरी दिन का ये वीडियो हर देशवासियों के दिलों को छू रहा है। अमेरिकी सिंगर की आवाज में हमारे देश का राष्ट्रगान सुनकर लोग हैरानी भी जता रहे हैं।

झुकते हुए सिंगर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छू लिए

दूसरे वीडियो में मैरी ने जैसे राष्ट्रगान खत्म किया मोदी तालियां बजाते हुए उनकी तरफ हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े। लेकिन इसी बीच मंच पर सामने आकर झुकते हुए सिंगर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छू लिए, जिसे देखकर वहां मौजूद सारे लोग तालियां बजाने लगे। मैरी के इस जेश्चर की सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि अमेरिकी में भी खूब जमकर तारीफ हो रही है।

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी मैरी ने राष्ट्रगान गाया था

मैरी मिलबेन के गानों की वजह से भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मैरी इससे पहले भगवान शंकर की आरती 'ओम जय जगदीश हरे' भी गा चुकी हैं, जो दीवाली के मौके पर वायरल हुआ था। इसके अलावा भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी मैरी ने राष्ट्रगान गाया था और तब भी उनके इस अंदाज की खूब तारीफ हुई थी।

पहली अमेरिकी-अफ्रीकी सिंगर बन गईं जिन्होंने भारत के लिए किया परफॉर्म

साल 2022 में मैरी को भारत बुलाया गया था। मैरी को 76वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रागान प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया था और वो पहली अमेरिकी-अफ्रीकी सिंगर बन गईं जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर परफॉर्म किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.