अमेरिकी पुलिस ने शख्स को गोली मारी : हाथ में प्लास्टिक का फोर्क लिए था, पुलिस बोली- हथियार डाल दो

Updated on 22-02-2024 01:36 PM

अमेरिका की लॉस एंजिल्स पुलिस का एक वीडियो सामने आया है। इसमें 5 पुलिस अफसर वेयरहाउस में एक शख्स को गोली मारते दिख रहे हैं। इस शख्स के हाथ में प्लास्टिक का कांटा (फोर्क) दिख रहा है।

अमेरिकी मीडिया 'लॉस एंजिल्स टाइम्स' के मुताबिक, घटना 3 फरवरी की है। शख्स पर आरोप था कि वो धारदार हथियार से वेयरहाउस के लोगों को डरा रहा था। वो ऐसा क्यों कर रहा था इसकी जानकारी सामने नहीं है। मामले की जांच के लिए वीडियो अब जारी किया गया है।

क्या है पूरा मामला...
दरअसल, 3 फरवरी को एक वेयरहाउस से किसी व्यक्ति ने पुलिस को कॉल किया था। कहा था- एक शख्स खतरनाक और धारदार हथियार से मुझ पर हमला कर रहा है।

इस व्यक्ति ने अपनी पहचान नहीं बताई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस वेयरहाउस पहुंची। अफसरों ने शख्स को रोकने की कोशिश की और फिर फायरिंग कर दी। इस दौरान 36 साल के जेसन ली मैककैनी की मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस अफसरों के एक्शन पर सवाल उठने लगे। पुलिस डिपार्टमेंट अफसरों के एक्शन और शूटिंग की पूरी घटना की जांच करने लगा। इसी के तहत 21 फरवरी को लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट (LAPD) पुलिसकर्मियों के कपड़ों पर लगे कैमरे (बॉडी-कैम) का फुटेज जारी किया है।

वीडियो में क्या दिख रहा...
बॉडीकैम फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस शख्स से हाथ ऊपर करने के लिए कहती है। अपने पास बुलाती है।

शख्स के हाथ में प्लास्टिक के कांटे जैसा ऑब्जेक्ट दिखता है। पुलिस उससे हथियार डालने को कहती है। शख्स पुलिस की बात नहीं सुनता और उनकी तरफ आगे बढ़ने लगता है। पुलिस उसे रोकती है पर जब वो पुलिसकर्मियों की बात नहीं मानता तो पुलिसकर्मी उसे घेर लेते हैं। इस बीच एक पुलिस अफसर शख्स को गोली मार देता है।

शख्स ने ड्रग्स ली थी
पुलिस ने कहा कि 36 साल के जेसन ली मैककैनी ने ड्रग्स ले रखी थी। वो ठीक से चल नहीं पा रहा था। जानकारी के मुताबिक वो वेयरहाउस के लोगों को धारदार हथियार से डरा रहा था। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की बात नहीं मानने पर फायरिंग
यह पहली घटना नहीं है जब पुलिस ने उनके ऑर्डर नहीं मानने वाले किसी शख्स को गोली मारी हो। ऐसे कुछ मामलों पर नजर...

2 अक्टूबर 2022 को पुलिस ने एक नाबालिग लड़के पर गन शॉट्स फायर किए थे। 17 साल का एरिक कैंटु मैक्डोनाल्ड्स बर्गर रेस्टोरेंट की पार्किंग में अपनी कार में बैठा बर्गर खा रहा था। उसी समय जेम्स ब्रेनेंड नाम का पुलिस अफसर उस लड़के के पास आया और पूछताछ करने लगा। उसने एरिक को कार से बाहर निकालने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं निकला, इसलिए अफसर ने उस पर गोलियां चला दी थीं। वो घायल हुआ था।

पुलिस की बात नहीं मानने पर फायरिंग

यह पहली घटना नहीं है जब पुलिस ने उनके ऑर्डर नहीं मानने वाले किसी शख्स को गोली मारी हो। ऐसे कुछ मामलों पर नजर...

2 अक्टूबर 2022 को पुलिस ने एक नाबालिग लड़के पर गन शॉट्स फायर किए थे। 17 साल का एरिक कैंटु मैक्डोनाल्ड्स बर्गर रेस्टोरेंट की पार्किंग में अपनी कार में बैठा बर्गर खा रहा था। उसी समय जेम्स ब्रेनेंड नाम का पुलिस अफसर उस लड़के के पास आया और पूछताछ करने लगा। उसने एरिक को कार से बाहर निकालने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं निकला, इसलिए अफसर ने उस पर गोलियां चला दी थीं। वो घायल हुआ था।

11 अप्रैल 2021 में डॉन्टे राइट को ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के लिए गोली मार दी गई।

17 जुलाई 2014 में न्यूयॉर्क पुलिस ने एरिक गार्नर को पकड़ते समय गला दबा दिया था। उसने कहा था कि वह सांस नहीं ले पा रहा है। बाद में उसकी मौत हो गई। एरिक पर गलत तरीके से सिगरेट बेचने के आरोप थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.