अमेरिकी पायलट ने पहली बार जहाज पर उतारा था विमान, जानें 18 जनवरी का इतिहास

Updated on 18-01-2023 06:12 PM
नई दिल्ली : आज भले ही विभिन्न देशों के पास विशाल विमानवाहक पोत हैं और युद्ध एवं शांति के समय इनका उपयोग किया जाता है, लेकिन किसी जहाज की छोटी सी पट्टी पर पहली बार विमान को उतारने का श्रेय अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली को जाता है। उन्होंने 1911 में 18 जनवरी को पहली बार सान फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर विमान उतारने के जोखिमपूर्ण कार्य को अंजाम देकर अमेरिकी नौसेना के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित किया।
हालांकि 1911 में ही इसी तरह की एक अन्य कोशिश में एली को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अमेरिका सरकार ने इस असैन्य पायलट की उपलब्धियों को पर्याप्त सम्मान दिया और अमेरिकी कांग्रेस ने उन्हें मरणोपरांत विशिष्ट फ्लाइंग क्रास प्रदान किया। उन्हें अमेरिकी नौसेना में विमानन के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
    देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1842 : महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म।
  • 1778 : जेम्स कुक ने 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज की और इसे 'सेंडविच आइलैंड' का नाम दिया।
  • 1896 : 'एक्सरे मशीन' का पहली बार प्रदर्शन किया गया।
  • 1911 : सान फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली ने पहली बार विमान उतारने का कारनामा अंजाम दिया।
  • 1930 : रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
  • 1938 : राजनीतिक कैदियों का अंतिम जत्था अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर से मुख्यभूमि के लिए रवाना हुआ।
  • 1947 : अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल का जालंधर में निधन।
  • 1952 : मैसूर के गोपीनाथम में कूस मुनिस्वामी वीरप्पन का जन्म। वीरप्पन को कुख्यात शिकारी, तस्कर और हत्यारे के तौर पर जाना जाता है, जो करीब दो दशक तक कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा।
  • 1968 : अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
  • 1976 : फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
  • 1991: इराक के स्कड प्रक्षेपास्त्रों ने इजराइल के दो शहरों तेल अवीव और हाइफा पर हमला किया, जिससे खाड़ी युद्ध में इजराइल के शामिल होने की आशंका बढ़ गई।
  • 1996 : दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति के स्थापित हस्ताक्षर नदंमूरि तारक रामाराव का निधन। एक सफल अभिनेता और निर्माता निर्देशक के तौर पर ख्याति अर्जित करने वाले एनटीआर ने तेलुगुदेशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 2002 : अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक हथियार देने पर सहमति जताई।
  • 2002 : सियरा लिओन में गृहयुद्ध की समाप्ति की घोषणा। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 20 लाख लोग बेघर हुए।
  • 2007 : अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया कि चीन ने उपग्रह रोधी प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। 80 के दशक के मध्य में अमेरिका द्वारा किए गए परीक्षणों के बाद यह इस तरह का पहला परीक्षण था।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.