अमेरिकी सांसद बोले- जुकरबर्ग आपके हाथ खून से रंगे हैं : आपने ऐसी चीजें बनाई जिनसे लोग मर रहे मेटा के CEO ने माफी मांगी

Updated on 01-02-2024 01:30 PM

अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) में सीनेट (अपर हाउस) की जूडिशरी कमेटी के सामने भारतीय समय के मुताबिक बुधवार देर रात को पेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी के मालिकों से कही।

सीनेट में फेसबुक-इंस्टाग्राम की मालिकाना कंपनी मेटा, टिक-टॉक, एक्स, डिस्कॉर्ड और स्नैप के मालिक-अधिकारी पेश हुए। बच्चों के साथ ऑनलाइन हो रहे शोषण और यौन अपराधों के मामलों में जूडिशरी कमेटी इन अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद जुकरबर्ग समेत बाकी टेक कंपनियों के मालिकों ने माफी मांगी।

बच्चों की सुरक्षा खतरे में डाल रहीं सोशल मीडिया कंपनी
रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी की कई स्टेट्स ने मेटा समेत टेक कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज करवाए हैं। कंपनियों पर आरोप है, उन्होंने जानबूझकर बच्चों की सुरक्षा खतरे में डालकर सोशल मीडिया माध्यमों में बच्चों की मानसिक सेहत बिगाड़ने, आत्महत्या के लिए उकसाने और शोषण का शिकार बनाने वाले फीचर शामिल किए।

पीड़ित बच्चों की तस्वीरें लेकर सीनेट पहुंचे पेरेंट्स
सुनवाई के दौरान सीनेट में पीड़ित बच्चों के पेरेंट्स भी मौजूद थे। जैसे ही मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग हॉल में आए, तो आत्महत्या कर चुके बच्चों की तस्वीरें लिए सीनेट में मौजूद कई पेरेंट्स की सिसकियां गूंज उठीं। लोगों ने गुस्सा जताया।

जुकरबर्ग ने पेरेंट्स को देखा, माफी मांगी
CNN के मुताबिक पेरेंट्स को रोता देख मार्क जुकरबर्ग उनकी तरफ पलटे। उन्होंने इंस्टाग्राम-फेसबुक के गलत असर को कम करने की बात कही।

सीनेट में मौजूद जूडिशरी कमेटी को न देखते हुए जुकरबर्ग पेरेंट्स से बात करने लगे। उन्होंने कहा- आप सभी जिन चीजों से गुजरे हैं, उसके लिए मुझे दुख है। मुझे माफ कर दें। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि जिन चीजों से आप गुजरे हैं उनसे कभी भी कोई और गुजरे। आपने जो झेला है वो कोई भी परिवार न झेले।

स्नैपचैट के CEO इवान स्पीगल ने भी माफी मांगी। उन्होंने कहा- जो कुछ भी हुआ उसे हम रोक नहीं पाए। इसके लिए हमें माफ कर दीजिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.