जापान के साथ हाइपरसोनिक मिसाइल इंटरसेप्टर बनाएगा अमेरिका, निशाने पर कौन- चीन या उत्तर कोरिया?

Updated on 18-08-2023 02:10 PM
टोक्यो: जापान और अमेरिका हाइपरसोनिक मिसाइल इंटरसेप्टर विकसित करने की योजना बना रहे हैं। यह दोनों देशों का एक संयुक्त प्रोजेक्ट होगा जो उत्तर कोरिया की हाइपरसोनिक मिसाइल से पैदा हो रहे खतरे से निपटने में सहायता प्रदान करेगा। जापान के योमीउरी अखबार ने कहा कि इस समझौते पर हस्ताक्षर शुक्रवार को अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन की जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात के दौरान हो सकती है। जापान के पास वर्तमान में बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम मौजूद है, लेकिन यह हाइपरसोनिक हथियारों के हमले को रोकने मे सक्षम नहीं है।


हाइपरसोनिक मिसाइलों को डिटेक्ट करना मुश्किल

हाइपरसोनिक मिसाइल बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में अपने रास्ते को कभी भी बदल सकते हैं। इससे हाइपरसोनिक मिसाइलों को निशाना बनाना काफी मुश्किल हो सकता है। वहीं, बैलिस्टिक मिसाइलें अपने लक्ष्य पर गिरते समय एक पूर्वानुमानित प्रक्षेप पथ पर उड़ती हैं। वर्तमान में अमेरिका और जापान के तीन दुश्मन देशों के पास हाइपरसोनिक मिसाइलें मौजूद हैं। इनमें रूस, चीन और उत्तर कोरिया शामिल हैं। इन तीनों देशों से जापान और अमेरिका के अलग-अलग मुद्दों पर विवाद हैं।

कैंप डेविड में मिलेंगे बाइडन और किशिदा

योमीउरी ने कहा कि बाइडेन और किशिदा की मुलाकात मैरीलैंड के कैंप डेविड में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल के साथ एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान होगी। अमेरिका और जापान जनवरी में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और उनके जापानी समकक्षों विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी और रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमादा के बीच एक बैठक में इंटरसेप्टर विकसित करने पर विचार करने पर सहमत हुए थे। यह समझौता मिसाइल रक्षा प्रौद्योगिकी में दूसरा ऐसा सहयोग होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.