अमेरिका ने बताया कब तक पूरा हो जाएगा दक्षिण गाजा में इजरायल का अभियान, साथ ही दे दी कड़ी चेतावनी

Updated on 06-12-2023 01:47 PM
तेल अवीव: इजरायल की सेना ने उत्तरी गाजा के ज्यादातर हिस्से पर नियंत्रण के बाद दक्षिण गाजा पर हमले तेज किए हैं। अमेरिका का मानना है कि इजरायल जनवरी तक दक्षिणी गाजा में बड़े पैमाने पर नियंत्रण हासिल करते हुए अपना सैन्य अभियान को खत्म कर लेगा। इसके बाद आगे के चरण में पूरी तरह से हमास के कमांडरों को निशाना बनाते हुए हमले किए जा सकते हैं। इस फेज में इजरायल कम आक्रामकता के साथ ज्यादा लक्षित रणनीति अपनाएगा। साथ ही अमेरिका इजरायल के सैन्य अभियान के तरीके से चिंतित भी है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि युद्ध के दक्षिण गाजा में पहुंचने के बाद व्हाइट हाउस इस बात को लेकर काफी चिंतित है कि अगले कई हफ्तों में इजरायल की कार्रवाई कैसे आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने एक कड़ी बातचीत में इजरायल को चेतावनी दी है कि उसकी सेना उत्तर में इस्तेमाल की जाने वाली विनाशकारी रणनीति को दोहरा नहीं सकती है। उसे नागरिक पर हमलों की संख्या को सीमित करने के लिए और अधिक प्रयास करना चाहिए।

दुनिया के रुख पर अमेरिका चिंतित

अमेरिका ने इजरायल को बताया है कि दुनियाभर उसके जमीनी सैन्य अभियान के खिलाफ राय बना रही है, जिसमें हजारों नागरिक मारे गए हैं। इजरायल के पास ऑपरेशन जारी रखने और अंतरराष्ट्रीय समर्थन बनाए रखने के लिए जो समय था, वह तेजी से कम हो रहा है। बाइडेन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इजरायल से नागरिकों की मौतों को रोकने के लिए और अधिक प्रयास करने का आह्वान किया है। वे इजरायल की सीधे तौर पर निंदा करने से बचने में सावधानी बरत रहे हैं। वह इजरायल को चुपचाप पर्दे के पीछे से सलाह देना अधिक प्रभावी मान रहे हैं।

अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने हाल ही में इजरायल को सार्वजनिक तौर पर भी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह रणनीतिक तौर पर जंग को हार सकता है। लॉयड ने कहा कि केवल नागरिकों की रक्षा करके शहरी युद्ध में जीता जा सकता है। अगर इजरायल नागरिकों की मौतों को रोकने के लिए और अधिक प्रयास नहीं करता है, तो उसकी सामरिक जीत के रणनीतिक हार में बदलने का खतरा है। बता दें कि इजरायल के हमलों में गाजा पट्टी में 15 हजार से ज्या मौतें हुई हैं, मरने वालों में करीब आधे बच्चे हैं। जिस पर दुनिया के कई देश इजरायल की आक्रामकता की आलोचना कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.