पाकिस्तान में भारतीय एजेंट्स के 'ऑपरेशन' पर बोला अमेरिका, दिया ये रिएक्शन

Updated on 09-04-2024 02:24 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय एजेंट्स ने उसके देश में दो नागरिकों की हत्या की है। इसे लेकर अब अमेरिका ने रिएक्शन दिया है। अमेरिका ने कहा है कि वह इस स्थिति के बीच में नहीं आएगा। इसके अलावा अमेरिका ने कहा कि दोनों पक्षों को तनाव बढ़ाने से बचना चाहिए। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर की प्रतिक्रिया तब आई है, जब उनसे द गार्जियन की रिपोर्ट पर अमेरिका के रुख के बारे में पूछा गया। गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान की धरती पर आतंकियों को मारा है।

मैथ्यू मिलर ने कहा, 'हम इस मुद्दे से जुड़े मीडिया रिपोर्ट्स को फॉलो कर रहे हैं। इम आरोपों पर हमारी कोइ टिप्पणी नहीं है। लेकिन निश्चित तौर से हम इस स्थिति के बीच में नहीं आएंगे।' उन्होंने कहा, 'हम दोनों पक्षों को तनाव से बचने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।' मिलर से राजनाथ सिंह की ओर से घर में घुसकर मारने वाले बयान पर सवाल पूछा गया था, जिस पर उन्होंने बातचीत के जरिए समाधान निकालने को कहा। भारतीय रक्षामंत्री ने कहा था कि अगर आतंकी भारत से भागकर पाकिस्तान में भी जाता है तो हम घर में घुसकर मारेंगे।

भारत ने रिपोर्ट को नकारा

द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान के खुफिया कार्यकर्ताओं का हवाला देते हुए दावा किया था कि भारत का कदम विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकियों को खत्म करनेकी एक व्यापक रणनीति का हिस्सा था। रिपोर्ट में कनाडा में मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया गया था। भारत ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया और इसे झूठा और दुर्भावनापूर्ण प्रचार बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.