RBI की राह पर चला अमेरिका, 15 महीने के बाद US फेडरल रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट पर दबाया पॉज बटन

Updated on 15-06-2023 08:03 PM
नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर की बढ़ोतरी पर ब्रेक लगा दिया है। यूएस फेडरल ने बुधवार को इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं कर बड़ी राहत दी है। पिछले 15 महीनों से लगातार हो रही ब्याज दरों के बाद ये पहला मौका है जब इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे पहले महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी फेडरल ने 10 बार इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की। यूएस फेड रिजर्व का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब महंगाई में थोड़ी कमी देखने को मिली है। हालांकि फेडरल ने कहा है कि इस साल दो बार रेट को बढ़ाया जा सकता है। इसकी शुरुआत अगले महीने से हो सकती है।

अमेरिका में भले ही मौजूदा वक्त में महंगाई में कुछ कटौती देखने को मिली है, लेकिन अभी भी यह अमेरिका में फेड टारगेट लेवल से बहुत ज्यादा है। हालांकि इस बार फेडरल ने थोड़ी राहत देने का फैसला किया और ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछली बार फेड ने ब्याज दर में 5 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था और अमेरिका में इंटरेस्ट रेट 5 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। मौजूदा समय में फेड की ब्याज दरें 5-5.25 फीसदी की रेंज हैं।


फेडरल ने कहा कि महंगाई पर हमने अभी जीत हासिल नहीं की है। आंकड़े अभी भी हमारे पहुंच से बाहर है। महंगाई से लड़ाई अभी भी जारी है। फेडरल ने कहा कि इस साल हमें दो और ब्याज दरों में इजाफे करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी अगली फेड मीटिंग में भी हो सकती है। यानी भले ही अभी राहत मिली है, लेकिन अगले 40 दिनों में एक बार फिर से झटका लग सकता है। फेडरल रिजर्व महंगाई का आकलन करने के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला ले सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.