अमेरिका बंद कर सकता है भारत से रियल डायमंड का इम्पोर्ट, जानिए क्या है वजह
Updated on
17-08-2023 02:22 PM
मुंबई: डायमंड बिजनेस का लगभग 95 पर्सेंट से ज्यादा ट्रेड मुंबई में होता है और इन दिनों भारतीय डायमंड बाजार में सुस्ती का माहौल है। ग्लोबल डिमांड में आई कमी से एक्सपोर्ट में आई गिरावट के बाद 30 पर्सेंट तक सस्ते हो गए रियल डायमंड की ट्रेड पर भी अब चिंता के बादल दिखने लगे हैं। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन के घंटे पहले ही कम कर चुकी इंडस्ट्री, क्रिसमस के नए ऑर्डर्स को लेकर भी मंदी का सामना कर रही है।एक ट्रेडर ने नाम नहीं बताए जाने की शर्त पर बताया कि डायमंड के सबसे बड़े खरीदार अमेरिका को यह लगता है कि भारत से अमेरिका आने वाला तैयार माल असल में रूस की अलरोसा से ऑपरेट होता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि चूंकि रूस पर US ने प्रतिबंध लगा रखे हैं, ऐसे में अमेरिका जनवरी से 1 कैरेट से ऊपर के डायमंड का इम्पोर्ट भारत से बंद कर सकता है। यही वजह है कि इस बात पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से नए ऑर्डर पर ग्रहण लग रहा है।
हालांकि, जेम्स ऐंड जूलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के चैयरमेन विपुल शाह ने बताया कि रूस से आने वाले डायमंड को लेकर आगे क्या होगा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हां, यह तय है कि वेस्टर्न कंट्री रूस के डायमंड बिजनेस को फाइनैंस नहीं करना चाहते हैं। सरकार के साथ मिलकर इंडस्ट्री इसका बेहतर तरीका निकालने की कोशिश में है। अभी तक अमेरिका और दूसरे विकसित देशों की तरफ से प्रतिबंध की बात साफ नहीं है। अगर ऐसा होता है तो इंडस्ट्री दूसरे उभरते बाजार जैसे वियतनाम, कंबोडिया के साथ भारत पर फोकस करेगी।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इस बाबत जयपुर जेम्स के CEO सिद्धार्थ सचेती कहते हैं, ‘पूरी दुनिया में 30 पर्सेंट रफ डायमंड रूस से आता है और अमेरिका के रूस पर प्रतिबंधों के बाद जिस तरह भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड बढ़ा है, ऐसे में अब यह दुविधा ज्यादा बढ़ गई है। भारत इस मुद्दे पर यदि अमेरिका के साथ सोशल बेनिफिट लेता है, तो भारत को अमेरिका के प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाकी, जहां तक नए बाजार जैसे वियतनाम और कंबोडिया में अवसर की बात है तो वह सिर्फ झुनझुना है। क्योंकि वहां न तो जनसंख्या है और न ही GDP।’
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…