धारा 411 में किया जाए संशोधन – हरख

Updated on 07-10-2022 05:19 PM

रायपुर
रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दंड प्रक्रिया संहिता धारा 411 में संशोधन करने की मांग की है। धारा 411 के अंतर्गत सराफा कारोबारियों को जेवर खरीदी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं क्योंकि अगर खरीदी के दौरान अगर हल्की सी भी चूक अगर हो जाती है तो सराफा कारोबारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

श्री मालू ने पीएम को लिखे पत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धारा 411 में यह प्रावधान है कि जो कोई भी चुराई गई संपत्ति को यह जानते हुए भी वह चोरी की संपत्ति है, बेइमानी से प्राप्त करता है तो उसे किसी एक अवधि के लिए कारावास, जिसे तीन वर्ष बढ़ाया जा सकता है या आर्थिक दंड, दोनों किया जा सकता है। लेकिन यदि क्रेता द्वारा जानकारी के अभाव में कोई वस्तु खरीदी जाती है। विधिक प्रावधानों के अनुरूप दस्तावेजों का संग्रह करने के उपरांत उक्त वस्तु का उचित कीमत अदा की जाती है तो ऐसी स्थिति में क्रेता भारतीय दंडनीय संहिता की धारा 411 के प्रावधानों के अंतर्गत अपराधी की श्रेणी में नहीं आएगा। मालू ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक मामले की सुनवाई के दौरान दिए फैसले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया कि ऐसे मामले में अभियुक्त को तभी दोषी ठहराया जाना चाहिए जब अभियोजन यह साबित कर दे कि आरोपी को मालूम था कि वह चोरी का सामान खरीद रहा है। रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी को भी पीएम के नाम पत्र लिखकर इसमें संशोधन की मांग किया गया था और इसके लिए सांसद सोनी प्रयासरत भी है।

श्री मालू ने बताया प्रधानमंत्री से मांग की है कि धारा 411 में युक्तिसंगत संशोधन करते हुए उसमें परंतु शब्द जोड़ा जाए अर्थात सराफा व्यवसाय करते हुए जो सोना एवं चांदी व्यवसायियों द्वारा खरीदा जाता है और इसके लिए बेचने वाले से यदि व्यवसायी द्वारा पर्याप्त दस्तावेज लेकर ग्राहक से सोना – चांदी की खरीदी उचित मूल्य देकर किया जाता है तो पुलिस विभाग द्वारा व्यवसायी पर अनुचित कार्रवाई नहीं किया जाए। हरख ने पीएम मांग करते हुए कहा कि धारा 411 में संशोधन किया जाए कि यदि सराफा कारोबारी सोने और चांदी की उचित कीमत एवं पर्याप्त वैधानिक दस्तावेज ग्राहक से लेकर इसकी खरीदी करता है तो वह धारा 411 की कार्यवाही के अंतर्गत नहीं आएगा। जेवर खरीदी के दौरान सराफा कारोबारियों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा रहा है, इसलिए उपरोक्त संशोधन कर इस धारा की सही व्याख्या की जानकारी देकर सराफा कारोबारिया पर होने वाले अव्यवहारिक निर्णयों से राहत दिलाने की कृपा करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.