20 साल पहले कहा था 'दादी परमिशन नहीं देंगी', Bipasha Basu को ताना मारने वाली Ameesha Patel अब खुद क्‍या कर रहीं?

Updated on 05-07-2023 09:17 PM
बॉलीवुड एक्टर अमीषा पटेल इन दिनों अपकमिंग मूवी 'गदर 2' के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच उनका 20 साल पुराना बयान चर्चा में आ गया है, जो उन्होंने 'जिस्म' (2003) मूवी के लिए बिपाशा बसु को लेकर दिया था। उन्होंने बिपाशा को ताना मारते हुए कहा था कि वो कभी भी 'जिस्म' जैसी मूवी नहीं करेंगी, क्योंकि उनकी दादी इसकी परमिशन कभी नहीं देंगी। अमीषा की ये बात सुनने के बाद बिपाशा ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पलटवार किया था। अब इतने साल बाद अगर अमीषा की जिंदगी में झांका जाए तो यही सवाल मन में आता है कि वह खुद क्या कर रही हैं?

पहले आपको बताते हैं कि Ameesha Patel और Bipasha Basu के बीच ये कोल्ड वॉर कब और कैसे शुरू हुई थी? दरअसल, अमीषा का एक 20 साल पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें वो बिपाशा की 'जिस्म' को लेकर अपनी राय देती हुई नजर आ रही हैं। वो कहती हैं, 'मैं ऐसी मूवी में कभी काम नहीं करती, क्योंकि मेरी दादी को ये पसंद नहीं आता।'

बिपाशा बसु ने किया था पलटवार

इसके बाद Karan Johar ने शो में इस बारे में बिपाशा को बताया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने भी पलटवार करते हुए कहा, 'अमीषा के पास ऐसी बॉडी है ही नहीं कि वो 'जिस्म' जैसी फिल्में काम कर सकें। मैं अमीषा को इस तरह की मूवी के लिए कभी कास्ट नहीं करूंगी। इस तरह की मूवी के लिए एक ऐसी महिला चाहिए, जो टोटल पैकेज हो। सिर्फ बॉडी ही नहीं एक पर्सनैलिटी भी होनी चाहिए। उनका तो पूरा फ्रेम ही गलत है। वो छोटी हैं और कभी 'जिस्म' में फिट नहीं होंगी।'

अमीषा ने फिर कही थी ये बात

बिपाशा के इस पलटवार के बाद जब अमीषा से इस बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि लारा दत्ता (शो में बिपाशा के साथ लारा भी थीं) और बिपाशा ने उनके बारे में ऐसी बात क्यों की है। वो बोलीं, 'मैंने बिपाशा के साथ वर्ल्ड टूर किया था, मेरी उनसे बनती भी थी। 'ऐलान' में लारा के साथ काम किया। पूरी शूटिंग के दौरान वो काफी विनम्र थीं।' हालांकि इसके अलावा अमीषा ने आगे कुछ नहीं कहा।

20 सालों में बहुत कुछ बदला

20 साल की जर्नी के दौरान अमीषा की जिंदगी में काफी कुछ बदल चुका है। एक वक्त था जब उन्होंने 'कहो ना... प्यार है' मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा था और धूम मचा दी थी। इसके बाद 'गदर' में सकीना बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन फिर वो कई सालों तक सफलता का स्वाद नहीं चख पाईं। उनकी बैक-टू-बैक फिल्में फ्लॉप होती चली गईं और ऐसा कहा जाता है कि विक्रम भट्ट के साथ अफेयर और मां बाप पर इल्जाम लगाने की वजह से उनके करियर पर असर पड़ा था।


पर्सनल लाइफ का करियर पर पड़ा असर!

दरअसल विक्रम भट्ट उस समय शादीशुदा थे। इसके बावजूद उन्होंने और अमीषा 5 साल तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों ने रिश्ते को कभी पब्लिकली खुलकर स्वीकार नहीं किया और एक दिन ऐसा भी आया कि जब वे अलग हो गए। इसी दौरान अमीषा ने अपने पेरेंट्स पर कमाई के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था और 12 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका था। खैर।

अब खुद क्या कर रही हैं अमीषा?

अमीषा ने साउथ इंडस्ट्री का भी रुख किया। वहां भी कई फिल्में कीं। लेकिन अगर उनके सोशल मीडिया पर नजर डालें तो इतने सालों में वो काफी बदल चुकी हैं। विवादों से तो उनका नाता है ही, लेकिन अब वो जिस तरह से अपनी रिवीलिंग फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं, वो देखकर यकीनन आप यही कहेंगे कि अब 47 साल की अमीषा खुद वैसे काम कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने कभी बिपाशा को ताना मारा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.