समय-सीमा में पहुँचे एम्बुलेंस : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 02-05-2023 07:13 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि एम्बुलेंस का समय पर पहुँचना सुनिश्चित किया जाये। एम्बुलेंस की विलंब से पहुँचने की शिकायतों की जाँच करें और जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि जिला अस्पताल में डॉयलिसिस में मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाये। उन्होंने खाचरौद, जावरा, आष्टा, डबरा, मुलताई, निवाड़ी और मैहर में स्वीकृत डॉयलिसिस इकाइयों को इस माह के अंत तक क्रियाशील करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के सभी 51 जिला चिकित्सालय सहित कुल 59 डॉयलिसिस इकाइयाँ लोक निजी जन-भागीदारी से संचालित की जा रही हैं। वर्ष 2021 में 160 डॉयलिसिस मशीन थी, जिनकी संख्या बढ़ कर अब 310 हो गई है। वर्ष 2021 में प्रतिमाह 5265 डॉयलिसिस किये जाते थे। मार्च 2023 में यह संख्या बढ़ कर 11 हजार 731 हो गई है। पीपीपी मॉडल से जिला अस्पतालों में सीटी स्केन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने हब एण्ड स्पोक मॉडल की भी समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि टेली कंसल्टेशन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पीपीपी मॉडल से स्त्री रोग, शिशु रोग और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञों की सेवाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े, एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.