शशि शरुर बोले- आंबेडकर भारत के पहले नारीवादी पुरुष थे:महिला दर्शकों के सामने भाषण देते थे, कहते थे देर से शादी करो

Updated on 20-11-2022 04:35 PM


कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर भारत के पहले नारीवादी पुरुष थे। वे 1920, 30 और 30 के दशक में महिला दर्शकों के सामने भाषण देते थे। आज ऐसा करने वाले नेताओं को प्रोग्रेसिव माना जाता है। वे शनिवार को गोवा हेरिटेज फेस्टिवल में अपनी किताब 'आंबेडकर : ए लाइफ' के बारे में बात कर रहे थे।


आंबेडकर ने महिला श्रमिकों के लिए लड़ाई लड़ी

कांग्रेस सांसद ने कहा कि आंबेडकर ने उस दौर में महिलाओं से कहा था कि खुद को शादी के लिए मजबूर न होने दें। उन्होंने महिलाओं को सही समय पर अपनी मर्जी से शादी करने, देर से मां बनने और पति के साथ खड़े होने का आग्रह किया। जब वे बॉम्बे विधानसभा में विधायक थे तो उन्होंने महिला श्रमिकों और मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ी। उनके लिए महीने के मुश्किलों दिनों के लिए भी ज्यादा अवकाश देने की मांग उठाई।


दुनियाभर में महिलाओं की आवाज बनें आंबेडकर

आंबेडकर ने 1938 में महिलाओं के लिए एक विधेयक पास कराने की कोशिश की, जिसमें सरकारी फंड से बर्थ कंट्रोल को लेकर अभियान चलाने की बात थी। हालांकि उनका ये विधायक पास नहीं हो सका। 1975 में अमेरिका में भारत की छवि बेहद खराब थी। उसे सपेरों का देश समझा जाता था, लेकिन उसके बाद हमने तेजी से विकास किया। आज जब हम अमेरिका की स्थिति और भारत में मैरिटल रेप कानून को लेकर चल रही बहस को देखते हैं तो पता चलता है कि आंबेडकर ने दुनियाभर में महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई।

उन्होंने महिलाओं के मुद्दों को उस समय उठाया जब उन पर कोई ध्यान नहीं देता था। समाज में महिलाओं के अधिकार पुरुषों के लिए कोई मायने नहीं रखते थे। आंबेडकर ने दलितों के अधिकारों की बात तब की जब सवर्णों को लगता था कि ये स्वतंत्रता संग्राम से ध्यान भटकाने वाला साबित होगा। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी। हालांकि चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत हुई।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ट्रोलर्स पर भड़क गए। दरअसल, एक लड़की ने थरूर के साथ फोटो खिंचवाकर ट्विटर पर पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर ट्रोलर्स ने आपत्तिजनक कमेंट्स करने शुरू कर दिए। इससे परेशान होकर लड़की को पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। वहीं, थरूर भी इससे नाराज हो गए और ट्रोलर्स को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि अपना बीमार दिमाग अपने पास ही रखें। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.