अंबानी के हाथ लगा 'अलादीन' का चिराग, रॉकेट बनेगा शेयर

Updated on 28-05-2025 01:54 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दिख रही है। लेकिन भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। जियो फाइनेंशियल और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के जॉइंट वेंचर को भारत में बिजनस शुरू करने के लिए सेबी की हरी झंडी मिल गई है। माना जा रहा है कि जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भारत में जल्दी ही म्यूचुअल फंड बिजनस शुरू कर सकती है। इस खबर से JFSL के शेयरों में तेजी दिख रही है।

कंपनी का शेयर कल बीएसई पर 291.50 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह शुरुआती कारोबार में 299.20 रुपये तक गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 368.30 रुपये है। पिछले साल 20 जून को यह इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 198.60 रुपये है। इस साल 3 मार्च को यह इस स्तर पर आ गया था। लेकिन ब्लैकरॉक के साथ जेवी को सेबी की हरी झंडी मिलते ही इसमें काफी तेजी देखी जा रही है। सेबी के नियमों के मुताबिक कंपनी छह महीने में अपना बिजनस शुरू कर सकती है। सिड स्वामीनाथन को जियोब्लैकरॉक का एमडी और सीईओ बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.