मप्र में अंबानी-अदाणी हेल्थ में करेंगे निवेश:भोपाल में खुलेगी सर गंगाराम अस्पताल की ब्रांच

Updated on 21-02-2025 11:13 AM

अब भोपाल सहित मप्र के मरीजों को कैंसर और ट्रांसप्लांट जैसी जटिल चिकित्सा सेवाओं के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वजह राज्य में हेल्थ सेक्टर में बड़ा निवेश होने जा रहा है। जीआईएस के दौरान प्रदेश में 3 प्रमुख कॉर्पोरेट अस्पतालों के निवेश को मंजूरी मिल सकती है। दिल्ली का प्रतिष्ठित सर गंगाराम हॉस्पिटल भोपाल में अपना मल्टी-स्पेशलिटी सेंटर खोलेगा, जिसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट (लिवर, किडनी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट) यूनिट होगी।

ग्वालियर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का नया सेंटर खुलेगा, जो कैंसर ट्रीटमेंट, हाई-टेक कार्डियक केयर और न्यूरो-कार्डियक केयर पर विशेष ध्यान देगा। अदाणी ग्रुप भी भोपाल या इंदौर में एक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोलेगा, जिसमें हाई टेक ट्रामा सेंटर की सुविधा होगी।

हेल्थ पॉलिसी में खास... अस्पताल खोलने के लिए 3 कैटेगरी में मिलेगी छूट

राज्य सरकार की नई हेल्थ पॉलिसी पूरी तरह से तैयार है। इसे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रस्तावित किया जाएगा। इस पॉलिसी के तहत, अस्पताल या हेल्थ सेक्टर में किसी कंपनी को स्थापित करने के लिए जो 20 प्रमुख अनुमतियां चाहिए होती हैं, उन्हें लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल किया गया है। इसके तहत सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 30 से 45 दिन के भीतर मंजूरी दी जाएगी। यह नीति राज्य सरकार के कैबिनेट से पास हो चुकी है।

ए कैटेगरी - इसमें भोपाल-इंदौर जैसे शहर भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर में निवेश पर कोई सब्सिडी या छूट नहीं दी जाएगी। यदि कोई संस्था 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करती है, तो उसे कैबिनेट कमेटी फॉर इंवेस्टमेंट प्रमोशन (सीसीआईपी) में लाया जाएगा, जहां से आवश्यक छूट दी जाएगी। यह कमेटी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में काम करती है।

बी कैटेगरी - कस्बाई जिले, 30% सब्सिडी इसमें कम आबादी वाले कस्बाई जिलों को शामिल किया है। यहां मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए कम से कम 100 बेड व सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए 50 बेड को व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसे अस्पतालों को 30% कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी। । यदि कोई संस्था 75 करोड़ से अधिक का निवेश करती है, तो यह प्रस्ताव सीसीआईपी में अतिरिक्त छूट के लिए भेजा जा सकता है।

सी कैटेगरी - पिछड़े जिले, 40% सब्सिडी पिछड़ा और आदिवासी बाहुल्य जिलों को इस योजना में शामिल किया गया है। यहां यदि कोई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल 100 बेड का और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल 50 बेड का स्थापित करता है, तो उसे 40 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी। यदि कोई संस्था 75 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करती है, तो यह प्रस्ताव सीसीआईपी में अतिरिक्त छूट के लिए भेजा जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.