ऐजमॉन पर का जुर्माना, करोड़ों प्राइम मेंबर्स को मिलेगा मोटा पैसा!

Updated on 26-09-2025 02:49 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन पर 2.5 अरब डॉलर यानी करीब 2,21,80,87,70,750 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने कंपनी पर आरोप लगाया था कि उसने अपने ग्राहकों को धोखा देकर प्राइम सब्सक्रिप्शन बेचा। मामले को सुलझाने के लिए कंपनी पैसा भरने को तैयार हो गई है। जुर्माने की रकम में से 1.5 अरब डॉलर लगभग 3.5 करोड़ प्राइम ग्राहकों को मिलेंगे जबकि 1 बिलियन डॉलर एफटीसी के खाते में जाएंगे।

समझौते के तहत ऐमजॉन ने अपनी गलती नहीं मानी है। कोर्ट के कागजात के अनुसार जिन ग्राहकों ने 23 जून, 2019 और 23 जून, 2025 के बीच कुछ ऑफर्स के जरिए प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया था और बाद में प्राइम के ज्यादा फायदे नहीं उठाए, उन्हें अपने आप 51 डॉलर मिलेंगे। समझौते के मुताबिक जिन ग्राहकों ने प्राइम सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने की कोशिश की और वे उस दौरान सफल नहीं हो पाए, तो वे भी पैसे के लिए क्लेम कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इस डील से उन्हें आगे बढ़ने और ग्राहकों पर ध्यान देने में मदद मिलेगी।

क्या है मामला?

समझौते के तहत ऐमजॉन को एक साफ और स्पष्ट बटन बनाना होगा जिससे ग्राहक प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने से मना कर सकेंगे। साथ ही, कैंसिल करना भी आसान होगा। ऐमजॉन को सब्सक्रिप्शन लेते समय नियमों और शर्तों को भी साफ तौर पर बताना होगा। इसके अलावा एक स्वतंत्र सुपरवाइजर को भी नियुक्त करना होगा जो ये देखेगा कि ऐमजॉन नियमों का पालन कर रही है या नहीं।
कंपनी का कहना है कि समझौते में ज्यादातर वही बदलाव करने होंगे जो पहले से ही किए जा चुके हैं। नए बदलाव ज्यादा नहीं करने पड़ेंगे। FTC ने अपने मामले में आरोप लगाया था कि 2017 और 2022 के बीच ऐमजॉन के अधिकारियों ने उन बदलावों को नहीं माना जिनसे साइन-अप और कैंसिलेशन की प्रक्रिया आसान हो जाती। बाद में 2022 में कंपनी ने बदलाव किए जब FTC जांच कर रहा था। इसके बाद FTC ने ऐमजॉन पर मुकदमा किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.