गजब! इस कंपनी ने एक घंटे में कमा लिए 220 अरब डॉलर, मार्केट कैप में फेसबुक से भी आगे निकली

Updated on 25-05-2023 08:34 PM
नई दिल्ली: चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Nvidia Corp ने कमाल कर दिया। कंपनी के मार्केट कैप में एक घंटे में 220 अरब डॉलर की उछाल आई। इसके साथ ही यह कई दिग्गज कंपनियों को पछाड़ते हुए मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की छठी सबसे बड़ी कंपनी बन गई। कंपनी ने अपने रिजल्ट की घोषणा करते हुए स्ट्रॉन्ग रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान जताया है। साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि वह एआई चिप (AI Chip) की बढ़ती मांग को देखते हुए इनका प्रॉडक्शन बढ़ा रही है। कंपनी की इस घोषणा से उसके स्टॉक 28 फीसदी चढ़कर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 960 अरब डॉलर पहुंच गया। इस तरह Nvidia दुनिया की छठी और अमेरिका की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।

Nvidia ने मार्केट कैप के मामले में चिप बनाने वाली दूसरी कंपनियों को कहीं पीछे छोड़ दिया। AMD का कुल मार्केट कैप 175 अरब डॉलर, Intel का 120 अरब डॉलर और Micron का 73 अरब डॉलर है। यानी Nvidia ने एक घंटे में इंटेल और माइक्रोन के कंबाइंड मार्केट के कंबाइंड वैल्यू से ज्यादा मार्केट कैप जोड़ लिया। Nvidia का रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 19 फीसदी बढ़ा है। कंपनी के रिजल्ट के कारण एआई से जुड़ी दूसरी कंपनियों के शेयरों में भी काफी तेजी देखी गई।

मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी

आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका मार्केट कैप 2.702 ट्रिलियन डॉलर है। दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) है जिसका मार्केट कैप 2.333 ट्रिलियन डॉलर है। सऊदी अरामको 2.065 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट 1.539 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथे और ऐमजॉन 1.197 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वॉरेन बफे की कंपनी हैथवे बर्कशायर 700.60 अरब डॉलर के साथ सातवें और मेटा प्लेटफॉर्म (फेसबुक) 638.65 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 198.47 अरब डॉलर के साथ 49वें नंबर पर है। रेवेन्यू के हिसाब से वॉलमार्ट (Walmart) दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.