गजब की दीवानगी! एपल स्टोर खुलने से पहले ही लग गई लंबी लाइन, सुबह से ही पहुंचने लगे लोग

Updated on 18-04-2023 07:48 PM
नई दिल्ली: आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एपल आज भारत में अपना पहला स्टोर लॉन्च करने जा रही है। मुंबई के डायनामिक स्पेस BKC के जियो वर्ल्ड ड्राइव में स्थित इस स्टोर को ‘Apple BKC’ नाम दिया गया है। लोगों में एपल की दीवानगी ऐसी है कि आज इस इसके खुलने से पहले ही स्टोर के बाहर लंबी लाइन लग गई है। लोग सुबह से ही एपल के स्टोर पर पहुंच रहे हैं। लोगों की यह लाइन धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस स्टोरी की लॉन्चिंग के दौरान एपल के सीईओ टिम कुक खुद मौजूद रहने वाले हैं। बता दें कि देश में लगातार आईफोन की बिक्री बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार एपल ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान भारत में छह अरब डॉलर की बिक्री की है। यह किसी एक वित्त वर्ष में एपल इंडिया की ओर से दर्ज की गई सबसे अधिक बिक्री है। देश में एपल के प्रोडक्ट की बढ़ती बिक्री को देखते हुए ही कंपनी ने अपना स्टोर खोलने का निर्णय लिया है।

तेजी से बढ़ रहा कारोबार

देश में एपल कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। भारत में कंपनी के स्मार्टफोन और कंप्यूटर कभी भी अपनी हाई प्राइस के चलते मामूली मार्केट शेयर से अधिक नहीं ले पाए हैं। बता दें कि कंपनी ने साल 2020 में भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया था। अब मंगलवार को कंपनी मुंबई में अपना पहला लोकल स्टोर खोल रही है। दो दिन बाद इसकी दिल्ली में भी एक आउटलेट खोलने की योजना है। बता दें कि महामारी के दौरान एपल इंडिया की बिक्री में काफी उछाल आया। लोगों ने महामारी में खूब आईफोन और आईपैड खरीदे हैं। कंपनी की सेल्स में यह ग्रोथ जारी रही।


अभी सिर्फ 4 फीसदी के पास है आईफोन

देश में अभी सिर्फ 4 फीसदी लोगों के पास ही आईफोन है। देश में स्मार्टफोन के 70 करोड़ यूजर्स हैं। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल मार्केट में सस्ते लोकल ब्रैंड्स के साथ-साथ चीनी और साउथ कोरियाई कंपनियों का कब्जा है। एपल के स्टोर दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी के लिए प्रमुख रिटेल और शोकेस पॉइंट के रूप में काम करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.