गजब! सिर्फ युवराज और रोहित शर्मा के ही नहीं, ये महारिकॉर्ड भी नेपाल ने कर दिए ध्वस्त

Updated on 27-09-2023 02:37 PM
एशियन गेम्स 2023 में नेपाल और मंगोलिया के बीच खेले गए मुकाबले में कई महारिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। पहले रोहित शर्मा का सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड टूटा तो फिर युवराज सिंह की सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड भी चूर-चूर हो गए। आइए देखें मैच में टूटे रिकॉर्डों की पूरी लिस्ट...

युवराज सिंह का टूट गया रिकॉर्ड

दीपेंद्र सिंह ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 9 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 6, 6, 6, 6, 6, 6, 2, 6, 6 जड़ते हुए युवराज सिंह के 12 गेंदों में लगाए गए सबसे तेज अर्धशतक को पीछे छोड़ दिया।

कुशल ने ठोकी 34 गेंदों में सेंचुरी

कुशल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। उन्होंने रोहित शर्मा और डेविड मिलर के संयुक्त रिकॉर्ड को चकनाचूर किया। यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक है।

T20I इतिहास में रनों के अंतर से दर्ज की सबसे बड़ी जीत

नेपाल ने मंगोलिया को 41 रनों पर ढेर करते हुए 273 रनों से हराया। यह इस फॉर्मेट की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेक गणराज्य के नाम था। उसने तुर्की के खिलाफ 257 रन की जीत दर्ज की थी।

T20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर

नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 314 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह किसी भी टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ा टीम स्कोर है। यही नहीं, वह पहली टीम भी बनी, जिसने 300 का आंकड़ा पार किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.