255% डिविडेंड देने वाले स्टॉक का कमाल निवेशकों का रिटर्न 5 गुना बढ़ा

Updated on 11-10-2022 06:29 PM

त्रिवेणी टरबाइन (Triveni Turbine) ने इस साल अपने पोजीशनल निवेशकों को निराश नहीं किया है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को भी यही ट्रेंड देखने को मिला। कंपनी के शेयरों में सोमवार को 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर अपनी आल टाइम से महज 4 प्रतिशत दूर हैं। मंगलवार को भी कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एनएसई में जिसके बाद कंपनी के एक शेयर का भाव 262.60 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। कंपनी अपने पोजीशनल निवेशकों को 3 साल में 5 गुना रिटर्न दिया  है। इस स्टॉक को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश नजर आ रहे हैं। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 8431.81 करोड़ रुपये है। 

पिछले सप्ताह 4 अक्टूबर को कंपनी के शेयर बीएसई में 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 271.90 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। इस स्टॉक को लेकर अच्छी बात यह है कि कंपनी लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों में शानदार रिटर्न देने में सफल रही है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी के शेयर 50.5 प्रतिशत तक चढ़ गए हैं। बता दें, 11 अक्टूबर 2021 को कंपनी के शेयर की कीमत 168 रुपये थी। यानी तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 55 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 25 मार्च 2020 से 10 अक्टूबर 2022 के दौरान कंपनी के शेयरों ने पोजीशनल निवेशकों को 5 गुना रिटर्न दिया है।  

डिविडेंड देने के मामले में भी है आगे

कंपनी का डिविडेंड भुगतान करने में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने योग्य  निवेशकों को 255 प्रतिशत का डिविडेंड दिया था। यानी प्रति शेयर 2.55 रुपये का डिविडेंड मिला था। कंपनी के फंडामेंटल्स को देखकर एक्सपर्ट भी बुलिश नजर आ रहे हैं। सेंट्रम के रिसर्च एनालिस्ट चिराग और रिसर्च एसोसिएट राहुल कुमार अपने नोट्स में कहते हैं कि इस कंपनी के शेयर 315 रुपये के लेवल तक जा सकते हैं। उन्होंने इस स्टॉक को ‘बाय’ रेटिंग दी है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.