गजब की फील्डिंग, बल्ले से बवाल... जिसे सौरव गांगुली समझ रहे थे वो तो सुरेश रैना निकला

Updated on 04-08-2023 03:23 PM
तरौबा (त्रिनिदाद): सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भारतीय टीम के लिए 2018 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। वनडे और टी20 में रैना मध्यक्रम में टीम इंडिया की जान थे। गेंदबाजी में भी वह योगदान देते। रैना के बाद भारतीय टीम को मध्यक्रम में कोई बाएं हाथ का बल्ला नहीं मिला। इससे बल्लेबाजी में विविधता की कमी रहती थी। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में एक ऐसे खिलाड़ी ने डेब्यू किया है, जो रैना को ही अपना आदर्श मानता है। इस खिलाड़ी का नाम है तिलक वर्मा (Tilak Varma)।

तिलक ने खेला रैना का फेवरेट शॉट

सुरेश रैना वैसे तो कई शॉट कमाल का खेलते थे। लेकिन उनका एक शॉट सबसे खास था, जिसे आज भी भारतीय क्रिकेट फैंस मिस करते हैं। वह शॉट था एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से गेंद को उड़ाकर मारना। अपने डेब्यू ही मुकाबले में तिलक वर्मा ने यह कमाल का शॉट खेला। 8वें ओवर की चौथी गेंद को तिलक वर्मा ने घुटना मोड़कर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।

फील्डिंग में भी छोड़ी छाप

तिलक वर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्के से अपना खाता खोला। इसके बाद भी वह नहीं रुके और 22 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। उनके अलावा भारत के टॉप-7 बल्लेबाज में सिर्फ अक्षर पटेल ने 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 11 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही तिलक ने रैना की तरफ फील्डिंग में भी कमाल का कैच लिया। उन्होंने डेब्यू मैच में दो कैच लपके।

वन सीजन वंडर नहीं

तिलक वर्मा की सबसे खास बात है कि वह वन सीजन वंडर नहीं हैं। आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी आए हैं, जिन्होंने एक सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका खूब नाम हुआ लेकिन अगले ही सीजन फुस्स हो गए। सितारों से भरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी लाइनअप में तिलक वर्मा ने अपना अलग नाम बनाया है। इस 20 साल के खिलाड़ी ने दो सीजन के 25 मैच में 144 की स्ट्राइक रेट और 39 की औसत से 740 रन बनाए हैं। उन्होंने नंबर तीन से लेकर 6 तक पर बल्लेबाजी की है। ऐसे में तिलक हर रोल निभा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.