गजब की खोज, नंबरों का महारथी.. डी आर कापरेकर को दुनिया यूं नहीं करती है सलाम!

Updated on 28-12-2022 06:55 PM
नई दिल्ली: दुनिया में आज भारतीय वैज्ञानिकों की हर तरफ तारीफ हो रही है। कुछ दिन पहले ही कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एक PhD कर रहे एक भारतीय छात्र ने ढाई हजार साल पुरानी पाणिनी के अष्टाध्यायी में व्याकरण की समस्या को हल किया है। लेकिन भारत के कुछ ऐसे भी लोग रहे हैं, जिन्होंने दुनिया को ऐसी थियरी दी जिसपर सबको नाज होता है। एक ऐसे ही भारतीय शख्स थे डी आर कापरेकर ( D R Kaprekar)। एक महान गणितज्ञ। भूले-बिसरे भारतीय सुपर ह्यूमन सीरीज में हम आपको इस धुरंधर शख्स की कहानी बताएंगे। 'कापरेकर स्थिरांक' (Kaprekar's Constant) ने इस भारतीय गणितज्ञ को पूरी दुनिया में बड़ी पहचान दी। इन्होंने कापरेकर संख्या और डेमलो संख्या को बारे में दुनिया में को बताया था। कापरेकर ने 1946 में एक ऐसे अंक के बारे में दुनिया को बताया था, जिसे जान सब चौंक गए थे। इसे संख्या कापरेकर स्थिरांक के नाम से जाना गया और वह नंबर था 6174।

कापरेकर को हो गया था नंबरों से प्यार

महाराष्ट्र के धहानू (Dahanu) में 17 जनवरी 1905 को जन्मे कापरेकर चुटकियों में गणित के सवाल हल कर देते थे। 8 साल की उम्र में ही कापरेकर की मां का निधन हो गया था। कापरेकर को उनके पिता ने पाला-पोसा। कापरेकर के पिता वैसे तो पेशे से क्लर्क थे लेकिन उनकी ज्योतिषी में काफी रुचि थी। वैसे तो ज्योतिषी में मजबूत गणित की तो जरूरत नहीं होती है पर इतनी जानकारी तो चाहिए ही होती है कि आप नंबरों की सही गणना कर सकें। बस यहीं से कापरेकर को नंबरों से प्यार हो गया। उनके पिता से उन्हें नंबरों का ज्ञान बचपन में ही मिल गया था।

नंबरों के जादूगर की कहानी
कापरेकर ने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा ठाणे से की थी। अपनी युवावस्था में उन्होंने कई गणितीय पहेली को सुलझाया। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई 1923 में पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज (Fergusson College) उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी की। कापरेकर शुरू से पढ़ाई में काफी होनहार थे। उन्होंने 1927 में आर पी परांजपे मैथमेटिकल प्राइज जीता था। यह पुरस्कार किसी छात्र के ऑरिजनल मैथमैटिक्स आइडिया के लिए दिया जाता था। कापरेकर नंबर गेम के मास्टर थे और उन्होंने एक अनोखी थियरी दी थी। 1929 में कापरेकर ने यहां से ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की। इसी साल वह देवलाली में बतौर गणित टीचर नियुक्त किए गए। यह जगह नासिक से बेहद करीब था। इसके बाद कापरेकर ने बतौर टीचर रिटायर होने तक यहीं गुजारा। 1962 में 58 साल की उम्र में वह रिटायर हो गए थे।

कभी कापरेकर पर हंसते थे लोग

कापरेकर अपने नंबरों के जुनून के प्रति गजब के आग्रही थे। वह न केवल एक शानदार स्कूल टीचर थे बल्कि अपने नंबरों के ज्ञान को वह छात्रों में बांटते भी रहते थे। हालांकि, कापरेकर के नंबर थियरी पर कई भारतीय गणितज्ञ हंसते भी थे। कापरेकर ने किसी तरह से गणित के कुछ कम मशहूर जर्नल में अपने आइडिया पब्लिश करवाने में सफल रहे थे। हालांकि, कुछ पेपर तो वह पैंपलेट के रूप में ही छपवा पाए थे। कापरेकर दुनिया में आज बड़े नाम हैं लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.