अफगानिस्तान के गेंदबाज का डेब्यू में कमाल, बांग्लादेश के खिलाफ पहली ही गेंद पर रच दिया इतिहास

Updated on 14-06-2023 07:53 PM
ढाका: अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश (BAN vs AFG) के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच ढाका में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में दो खिलाड़ी निजत मसूद और करीम जनत ने डेब्यू किया। मसूद डेब्यू कैप मिलने की खुशी ठीक से मना भी नहीं पाए थे कि एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


मसूद को पहली गेंद पर विकेट

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज निजत मसूद ने अपने टेस्ट करियर की पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। वह बांग्लादेश की पारी का दूसरी ओवर लेकर आए। सामने जाकिर हसन थे। गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई। अंपायर ने अपील पर आउट नहीं दिया। लेकिन निजत के कहने पर कप्तान ने डीआरएस लिया। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद बैट से लगी है। इससे जाकिर को पवेलियन लौटना पड़ा।

पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 22वें गेंदबाज

निजत मसूद टेस्ट करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के टॉम होरान टेस्ट करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 1883 में यह कारनाम किया था। निजत से पहले साउथ अफ्रीका के हार्डस विल्जोन ने ऐसा किया था। 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ विल्जोन ने अपने करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। उन्होंने एलिस्टर कुक को आउट किया था।


भारतीय गेंदबाज का भी नाम

अभी तक टेस्ट में सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज ने अपने करियर की पहली गेंद पर विकेट लिया है। इस गेंदबाज का नाम निलेश कुलकर्णी है। उन्होंने 1997 में श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। यह वही मुकाबला था, जिसमें श्रीलंका ने टेस्ट का सबसे बड़ा स्कोर 952 रन बनाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.