गजब... आसिफ अफरीदी ने तोड़ा 92 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन गए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Updated on 22-10-2025 02:26 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीारीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के लिए आसिफ अफरीदी ने 38 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले मैच में कमाल की गेंदबाजी की। पहली पारी में आसिफ अफरीदी ने पंजा खोलकर इतिहास रच दिया और 92 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। आसिफ अफरीदी टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

पेशावर के आसिफ अफरीदी ने यह कारनामा 38 साल और 301 दिन की उम्र में किया। आसिफ अफरीदी से पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के लेग स्पिनर चार्ल्स मैरियट के नाम था। चार्ल्स मैरियट ने 1933 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ओवल में 37 साल और 332 दिन में यह कारनामा किया था। उन्होंने पहली पारी में 5 तो दूसरी पारी में 6 विकेट लिए थे।
जॉन ट्रेकोस 45 साल और 215 दिन के थे जब उन्होंने 18 अक्टूबर 1992 को हरारे में भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे के लिए अपने पहले टेस्ट मैच में 86 रन देकर 5 विकेट लिए थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के लिए खेलने से पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट मैच खेले थे

टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन हैं?

टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रिकॉर्ड बर्ट आयरनमोंगर है। इस ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर की उम्र 49 साल और 311 दिन थी जब उन्होंने 12 फरवरी 1932 को मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

कुछ ऐसा चल रहा रावलपिंडी टेस्ट

रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। ऐसे में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 333 रन बना डाले। इसके बाद अब तीसरे दिन लंच तक साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट पर 285 रन बना दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.