एलिसा हीली की एक और तूफानी सेंचुरी, बांग्लादेश को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की

Updated on 17-10-2025 12:57 PM
विशाखापत्तम: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप 2025 में बांग्लादेश पर एकतरफा जीत हासिल की है। टीम को 10 विकेट से जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की बैटिंग खुलकर नहीं खेल पाई। पहले खेलने उतरी बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 198 रन पर रोक दिया। इसके बाद एलिसा हीली की तूफानी सेंचुरी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 25वें ओवर में बिना कोई विकेट खोए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सेमीफाइनल में भी जगह पक्की कर ली है।

हीली ने 73 गेंद पर शतक लगाया

ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ पिछले मैच में 84 गेंद पर शतक ठोका था। इस मैच में उन्होंने 73 गेंद पर शतक लगा दिया। यह महिला विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। 77 गेंद पर 20 चौकों की मदद से वह 113 रन बनाकर नाबाद रहीं। फोएबे लीचफील्ड ने 72 गेंद पर 84 रनों का योगदान दिया। दोनों बैटर के बीच 202 रनों की साझेदारी हुई। महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने 8वीं बार 10 विकेट से मुकाबला जीता है।

शोभना को नहीं मिला किसी का साथ

एलेना किंग (18 रन पर दो विकेट), जॉर्जिया वेयरहैम (22 रन पर दो विकेट), एनाबेल सदरलैंड (41 रन पर दो विकेट) और ऐशलेग गार्डनर (48 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। बांग्लादेश की ओर से शोभना मोस्तरी ने एक छोर संभाले रखा और 80 गेंद में नौ चौकों की मदद से नाबाद 66 रन की पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सलामी बल्लेबाज रूबया हैदर ने भी 44 रन की उम्दा पारी खेली।
शोभना और रूबया के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद बांग्लादेश की पारी कभी भी जरूरी गति नहीं पकड़ पाई। रूबया और फरगाना हक ने नौ ओवर में 32 रन जोड़कर बांग्लादेश को सतर्क शुरुआत दिलाई। मेगान शुट (11 रन पर एक विकेट) ने फरगाना को स्लिप में बेथ मूनी के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। रूबया ने आक्रामक रुख अपनाया और अपनी 59 गेंद की पारी में आठ चौके जड़े। कप्तान निगार सुल्ताना 35 गेंद में 12 रन की पारी के दौरान संघर्ष करती दिखीं। लेग स्पिनर एलेना ने उन्हें विकेटकीपर कप्तान एलिसा हीली के हाथों स्टंप कराया। मोस्तरी ने एक छोर संभाले रखा लेकिन बांग्लादेश ने दूसरे छोर से लगातार विकेट गंवाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.