हमेशा आखिरी ओवर में दिल्ली के लिए मैच जीतने का सपना देखता था : मुकेश कुमार

Updated on 25-04-2023 08:13 PM


नई दिल्ली, 25 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को सात रन से हराकर टाटा आईपीएल 2023 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।


इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 144 रन बनाए। दिल्ली के लिए मनीष पांडेय और अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 34-34 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कप्तान वार्नर ने 21 और मिचेल मॉर्श ने 25 रन बनाए।

हैदराबाद के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3, भुवनेश्वर कुमार ने 2 और टी नटराजन ने विकेट लिया। दिल्ली के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी और सात रन से मैच हार गई। हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। मयंक के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 31 और वॉशिगटन सुंदर ने नाबाद 24 रन बनाए। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और एनरिक नार्ट्जे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि ईशांत शर्मा और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

हैदराबाद को अंतिम ओवर में 13 रनों का बचाव करना था और दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने केवल 5 रन देकर टीम को जीत दिला दी।

मुकेश ने कहा, "मैं हमेशा आखिरी ओवर में दिल्ली के लिए मैच जीतने का सपना देखता था और मैंने यही करने की कोशिश की। मैं उस मौके का पूरा उपयोग करना चाहता था, जब मुझे बताया गया कि मैं आखिरी ओवर में गेंदबाजी करूंगा। मैंने अपना धैर्य बनाए रखा और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया।"


मुकेश ने आगे कहा, "मैं सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच जीतना चाहता था और अगर मुझे विकेट नहीं मिले तो यह मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता था। मैं अंतिम गेंद पर बाउंड्री नहीं देने का तरीका खोजना चाहता था। मैं भविष्य में इस प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करूंगा।"

एक समय दिल्ली की टीम आठ ओवर में 62 रन पर 5 विकेट खोकर परेशानी में थी। हालांकि, इसके बाद मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 69 रनों की साझेदारी कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।



साझेदारी के बारे में बात करते हुए, मुकेश ने कहा, "हमने जल्दी-जल्दी पांच विकेट गंवाए, लेकिन सरफराज और मैंने सोचा कि हैदराबाद में विकेट पर 140-150 रन काफी होंगे। अक्षर और मनीष की साझेदारी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.