विभागीय लक्ष्यों के साथ प्राचार्य स्वयं के लक्ष्यों का भी निर्धारण करें : प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी

Updated on 13-05-2023 06:12 PM

स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के सीएम राइज़ स्कूल लीडर स्टेप बैक कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिवस प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने प्राचार्यों को नवीन सत्र के लिए लक्ष्य निर्धारण का महत्त्व बताया। उन्होने कहा कि सीएम राइज़ विद्यालयों के प्राचार्य विभागीय लक्ष्यों के साथ स्वयं के भी लक्ष्य निर्धारित कर उनका समुचित आकलन करें। जिससे वह जान पाएँगे कि कठिनाइयाँ क्या हैं और उनके निराकरण के लिए क्या प्रयास करने की आवश्यकता है।

समूह कार्य के दौरान सभी स्कूल लीडर्स ने छोटे-छोटे समूहों में चर्चा कर मंथन किया कि उनके द्वारा पूर्व वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों, उनकी पूर्ति के लिए किये गये प्रयासों एवं कठिनाइयों का निराकरण किस तरह और अधिक सहजता से किया जा सकता है।

आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव द्वारा आगामी सत्र में लक्ष्य निर्धारण एवं उसकी प्राप्ति के लिए कार्य-योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सीएम राइज़ विद्यालयों के प्राचार्यों को कम्युनिकेशन की जानकारी दी गई। उन्होंने हितधारकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ जीवंत संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया।

डाटा संग्रह पर केन्द्रित सत्र में संचालक लोक शिक्षण श्री डी.एस. कुशवाह एवं आई.टी. समन्वयक श्री अभिषेक चौहान द्वारा डाटा संग्रह में आने वाली चुनौतियों जैसे स्टाफिंग एवं बोर्ड परीक्षा संबंधी प्रदर्शन विषयक प्रस्तुतिकरण साझा किया गया।

वित्त विषयक सत्र में स्कूल शिक्षा विभाग के वित्तीय सलाहकार श्री पंकज मोहन द्वारा वित्त संबंधी चुनौतियों एवं बजटिंग के विषय में प्रस्तुतिकरण दिया तथा वित्तीय नियमों एवं प्रक्रियाओं के तहत सहजता से संपादित की जाने वाली कार्य-प्रक्रिया से अवगत कराया।

ओपन हाउस सेशन में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा प्राचार्यों के प्रश्नों का सहजता से उत्तर दिया गया एवं संचालक श्री डीएस कुशवाह ने आभार माना। कार्यक्रम में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस, संचालक लोक शिक्षण श्री के.के. द्विवेदी सहित सहयोगी संस्थाओं के सदस्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, सभी संभागों के संयुक्त संचालक एवं समस्त 274 सीएम राइज़ विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.