भारत के साथ ही पाकिस्तान भी एक्शन में होगा, टी20 विश्व कप में आज होंगे चार वॉर्म अप मैच

Updated on 04-02-2026 12:36 PM
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले वॉर्म अप मुकाबले खेला जा रहा है। पहले दो दिन 6 मैच खेलेंगे। आज यानी 4 फरवरी को 8 टीमों मैदान पर होंगी और इनके बीच चार वॉर्म अप मैच खेले जाएंगे। इसमें भारतीय टीम भी शामिल है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टी20 विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

पाकिस्तान का मुकाबला आयरलैंड से

पाकिस्तान सरकार घोषणा कर चुकी है कि उसकी टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में मैदान पर नहीं आएगी। इसकी वजह से आईसीसी पाकिस्तान पर एक्शन ले सकता है। इन सब के बीच पाकिस्तान की टीम श्रीलंका पहुंच चुके हैं। टीम अपने टी20 विश्व कप के सभी मैच वहीं खेलेगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम आज आयरलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब पर यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 5 बजे शुरू होगा।
टी20 विश्व कप के 7वें वॉर्म अप मैच में नामीबिया का सामना स्कॉटलैंड से होगा। बांग्लादेश की वजह स्कॉटलैंड को इस टूर्नामेंट में जगह मिली है। अपने पहले मैच में उसे अफगानिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। वहीं नामीबिया का यह पहला वॉर्म अप मैच है। यह मैच बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-2 पर दोपहर एक बजे से खेला जाएगा। वहीं अफगानिस्तान की टीम का सामना दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से होगा। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-1 पर इस मैच की शुरुआत तीन बजे से होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.